Trump's Tariff: टैरिफ के जवाब में कोका-कोला-पीप्सी पर बैन; इस यूनिवर्सिटी ने उठाया कदम, स्वदेशी अपनाने की अपील
Coca-Cola, Pepsi Ban: ट्रंप के टैरिफ वार के चलते पंजाब के एक विश्वविद्यालय ने अपने कैंपस में कोका-कोला और पेप्सी जैसे अमेरिकी पेय पदार्थों पर बैन लगाया है। विश्वविद्यालय के संस्थापक ने इसे अमेरिका के शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ 'स्वदेशी 2.0' की शुरुआत बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Coca-Cola, Pepsi Ban In LPU Campus: पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने कैंपस में कोका-कोला और पेप्सी पर बैन लगाया। संस्थापक अशोक कुमार मित्तल ने इसे अमेरिका के शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ 'स्वदेशी 2.0' की शुरुआत बताया और छात्रों से आत्मनिर्भरता अपनाने की अपील की।
पंजाब स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने अपने कैंपस में अमेरिकी सॉफ्ट ड्रिंक्स, जिनमें कोका-कोला और पेप्सी शामिल हैं, पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। यह निर्णय एलपीयू के संस्थापक और चांसलर अशोक कुमार मित्तल ने अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क दोगुना कर 50% करने के बाद लिया।
1905 के ऐतिहासिक स्वदेशी आंदोलन से की तुलना
मित्तल ने अमेरिका के इस कदम को "पाखंड और दबाव की राजनीति" करार दिया और घोषणा की कि यह प्रतिबंध देशभर में एक नई मुहिम ‘स्वदेशी 2.0’ की शुरुआत है, जिसका उद्देश्य भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देना है।
LPU Chancellor & MP Rajya Sabha takes a bold stand!
— Lovely Professional University - LPU (@lpuuniversity) August 28, 2025
In response to Trump’s 50% tariffs, LPU bans American beverages on campus. The call is clear—India will not bow to unfair tactics.#Swadeshi2_0 #AtmanirbharBharat #IndiaFirst #TrumpTariffs https://t.co/2Ts9Jupx0J
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बोलते हुए मित्तल ने इस निर्णय को 1905 के ऐतिहासिक स्वदेशी आंदोलन से जोड़ा, जब भारतीयों ने ब्रिटिश उत्पादों का बहिष्कार किया था। उन्होंने छात्रों और नागरिकों से भी आज उसी भावना को अपनाने की अपील की और कहा कि यह कदम अनुचित व्यापार नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध है।
शताब्दी पुराना आंदोलन, 21वीं सदी की कैंटीन तक
पहली नजर में यह कैंपस में सॉफ्ट ड्रिंक पर प्रतिबंध मात्र एक औपचारिकता लग सकता है, लेकिन मित्तल का 1905 का हवाला केवल भाषणबाजी नहीं है। यह छात्रों को याद दिलाने का एक तरीका है कि जैसे पहले स्वदेशी आंदोलन ने त्याग और आत्मनिर्भरता सिखाई थी।
पहले भी दी गई थी चेतावनी
राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (आप) नेता डॉ. अशोक कुमार मित्तल, जो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के संस्थापक-कुलपति भी हैं, ने भारतीय वस्तुओं पर हाल ही में टैरिफ वृद्धि को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी थी।
डॉ. मित्तल ने घोषणा कहा था कि यदि अमेरिका द्वारा लगाई गई 50% टैरिफ वृद्धि 27 अगस्त तक वापस नहीं ली गई, तो कोका-कोला और पेप्सिको सहित सभी अमेरिकी पेय कंपनियों को एलपीयू के परिसर में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके बाद, 28 अगस्त को उन्होंने प्रतिबंध लागू करने की घोषणा कर दी।
कमेंट
कमेंट X