फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Low Attendance Causes 300 Law Faculty Students of DU to Miss Exams, ABVP Protests

DU: कम उपस्थिति के कारण विधि संकाय के 300 छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा, धरने पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता

Wed, 28 May 2025 12:52 PM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 28 May 2025 12:52 PM IST
सार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में 300 छात्र कम उपस्थित के कारण परीक्षा नहीं दे पा रहे। एबीवीपी का आरोप है कि डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री की कम उपस्थिति के बावजूद उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।
 

विज्ञापन
Low Attendance Causes 300 Law Faculty Students of DU to Miss Exams, ABVP Protests
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में 300 छात्र कम उपस्थित के कारण परीक्षा नहीं दे पा रहे। परीक्षा से तीन दिन पहले इन छात्रों को परीक्षा देने से रोका गया है। इसमें स्नातक स्तर के पहले, दूसरे व तीसरे साल के छात्र हैं। एबीवीपी का आरोप है कि डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री की कम उपस्थिति के बावजूद उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन

परीक्षा में बैठने के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य

विधि संकाय के इस पक्षपात पूर्ण रवैये के कारण छात्र परेशान हैं। इस कारण से वह दो दिन से प्रदर्शन पर बैठे हैं। छात्रों की मांग है कि विधि संकाय की अधिष्ठाता तत्काल इस्तीफा दें या सभी 300 छात्रों को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति दें। विधि संकाय के तीनों सेंटर (कैंपस लॉ सेंटर, लॉ सेंटर-1, लॉ सेंटर-2) से करीब 300 छात्रों की कम उपस्थिति के कारण परीक्षा देने से रोका गया है। इनमें से कई छात्र ऐसे हैं जिनकी उपस्थिति 40 से 60 फीसदी तक है। परीक्षा में बैठने के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी ने कार्रवाई को बताया छात्र विरोधी एवं पक्षपातपूर्ण 

एबीवीपी दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने आरोप लगाया कि डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री की अप्रैल तक की उपस्थिति 47 फीसदी है, लेकिन उन्हें विधि संकाय की डीन ने अपने विशेषाधिकार का उपयोग करते हुए परीक्षा देने की अनुमति दी है। डीन चाहें तो अन्य छात्रों को भी राहत दे सकती हैं। एबीवीपी ने परीक्षा से केवल तीन दिन पूर्व परीक्षा दिए जाने से रोकने की कार्रवाई को छात्र विरोधी एवं पक्षपातपूर्ण कहा है।

विज्ञापन

डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने पर बवाल

एबीवीपी ने सवाल उठाया कि जब अन्य छात्रों को उपस्थिति का बहाना बनाकर परीक्षा से वंचित किया गया तो डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री को अनिवार्य उपस्थिति पूर्ण न होने के बावजूद किस आधार पर प्रवेश पत्र जारी किया गया। एबीवीपी ने इस मामले पर विधि संकाय की डीन से तत्काल स्पष्टीकरण देने की मांग की है। इस कार्रवाई के विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ता 26 मई से धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed