फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KVS  Second Lottery Result 2025: Kendriya Vidyalaya Balvatika Class 1 and 3 Released; Check Here

KVS Lottery Result 2025: केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका कक्षा 1 और 3 के लिए दूसरा लॉटरी रिजल्ट जारी; ऐसे करें चेक

Wed, 02 Apr 2025 02:47 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 02 Apr 2025 02:47 PM IST
सार

KVS Second Lottery Result 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने बालवाटिका 1 और 3 के लिए एडमिशन की दूसरी लॉटरी लिस्ट/परिणामों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
KVS  Second Lottery Result 2025: Kendriya Vidyalaya Balvatika Class 1 and 3 Released; Check Here
KVS Admissions Lottery Results 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

KVS Admissions Lottery Results 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज 2 अप्रैल 2025 को बालवाटिका 1 और 3 के लिए एडमिशन की दूसरी लॉटरी लिस्ट/परिणामों की घोषणा कर दी है। माता-पिता और अभिभावक अब केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsagathan.nic.in पर जाकर अपने बच्चों के नाम की सूची देख सकते हैं। संगठन ने इससे पहले 28 मार्च को पहला लॉटरी रिजल्ट घोषित किया था। 

विज्ञापन

एडमिशन की अंतिम तिथि 30 जून

यदि एडमिशन के लिए कुछ सीटें खाली रहती हैं, तो संगठन तीसरी प्रोविजनल लिस्ट 7 अप्रैल को जारी करेगा। ऐसे में छात्रों को अपनी स्थिति पर नजर रखनी चाहिए और यदि उनका नाम चयनित सूची में आता है, तो उन्हें निर्धारित दस्तावेज और प्रवेश शुल्क जमा करके एडमिशन को कन्फर्म करना होगा।

विज्ञापन


केवीएस बालवाटिका 1 और 3 में एडमिशन की प्रक्रिया में शुल्क संरचना कक्षा 1 के समान है। इन कक्षाओं में नियमित रूप से सप्ताह में 5 दिन, प्रत्येक दिन 3 घंटे की अवधि के लिए कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। केवीएस बालवाटिका के लिए एडमिशन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवीएस बाल वाटिका और कक्षा 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

केवीएस ने आगामी बाल वाटिका और कक्षा 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 2 अप्रैल से शुरू कर दी है और यह 11 अप्रैल तक चलेगी। अभिभावक इस अवधि में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, यानी आवेदन पूरी तरह से निशुल्क रहेगा।

वेटिंग लिस्ट में नाम होने पर क्या करें?

अगर आपके बच्चे का नाम वेटिंग लिस्ट में है, तो आपको केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर नियमित रूप से चेक करते रहना होगा। पहली और दूसरी सूची की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद, रिक्त सीटों के आधार पर प्रतीक्षा सूची से प्रवेश दिया जाएगा। यदि फिर भी सीटें खाली रहती हैं, तो तीसरी सूची 7 अप्रैल 2025 को जारी की जाएगी।

एडमिशन के लिए अगला कदम क्या होगा?

अगर आपके बच्चे का नाम लॉटरी रिजल्ट में आ गया है, तो अब अगले कदम के रूप में आपको एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके लिए, आपको निर्धारित समयसीमा के भीतर संबंधित केंद्रीय विद्यालय जाकर आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसके अलावा, केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिशानिर्देशों के अनुसार, एडमिशन सीट सुनिश्चित करने के लिए शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

KVS Lottery List: कैसे चेक करें?

केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका 1 और 3 के लॉटरी रिजल्ट को चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • सबसे पहले, अभिभावकों को अपने बच्चों के संबंधित स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।  
  • वेबसाइट के होम पेज पर "KVS Balvatika Admission List 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपके सामने सभी कैटेगरी के परिणामों की लिस्ट खुलेगी। अपनी कैटेगरी के अनुसार पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, पीडीएफ फाइल में रिजल्ट देख सकते हैं जिसमें आपके बच्चे का नाम, आवेदन संख्या, कैटेगरी आदि जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed