{"_id":"5ef9cffd83c1ea004532c85e","slug":"ktu-exams-2020-kerala-technical-university-postpones-b-tech-regular-supplementary-exams-scheduled-from-july-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"KTU Exams 2020: एक जुलाई से होने वाली एपीजे अब्दुल कमाल टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
KTU Exams 2020: एक जुलाई से होने वाली एपीजे अब्दुल कमाल टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित
Mon, 29 Jun 2020 07:02 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 29 Jun 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी ( फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
KTU Exam 2020: एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (KTU) ने एक जुलाई से होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। केटीयू ने कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर एमएस राजश्री का कहना है कि परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय केटीयू की सिंडिकेट स्टैंडिंग कमेटी द्वारा लिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक: शिक्षा मंत्री ने कहा, एसएसएलसी परीक्षा के नतीजे जुलाई-अगस्त तक हो सकते हैं जारी
विज्ञापन
परीक्षाओं को स्थगित करने को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विश्वविद्यालय से अनुरोध किया था। इसके बाद विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखकर एक जुलाई से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया। विश्वविद्यालय ने बीटेक रेगुलर एस 8 और सप्लीमेंटरी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही अन्य परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। ये परीक्षाएं 1, 3 व 7 जुलाई को आयोजित होने वाली थी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट
ktu.edu.in
विद्यार्थी परीक्षाओं से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें। हालांकि अभी विश्वविद्यालय ने इन परीक्षाओं के संशोधित तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे लेकर जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी होगी।
कमेंट
कमेंट X