{"_id":"5ef9c6e78a9c37259303d580","slug":"karnataka-2nd-puc-sslc-results-2020-to-be-declared-by-july-august-says-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: शिक्षा मंत्री ने कहा, एसएसएलसी परीक्षा के नतीजे जुलाई-अगस्त तक हो सकते हैं जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कर्नाटक: शिक्षा मंत्री ने कहा, एसएसएलसी परीक्षा के नतीजे जुलाई-अगस्त तक हो सकते हैं जारी
Mon, 29 Jun 2020 04:31 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 29 Jun 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने सोमवार को कहा कि सूबे के सेकेंड्री प्री-यूनिवर्सिटी और सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा के नतीजे जुलाई के आखिरी हफ्ते या फिर अगस्त के पहले हफ्ते में जारी हो सकते हैं। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के वक्त भी दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को सामान्य पदोन्नति देने की बजाय परीक्षा कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए सीबीएसई ने भी दसवीं और बारहवीं की जुलाई में होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। लेकिन कर्नाटक सरकार ने विद्यार्थियों की परीक्षाओं को कराने का फैसला लिया है। वहीं, तेलंगाना और तमिलनाडु एवं पुडुचेरी ने कोरोना वायरस की वजह से दसवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है और विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Kerala SSLC Result 2020: 30 जून को जारी होगा केरल एसएसएलसी का रिजल्ट, इन वेबसाइट पर देखें परिणाम
विज्ञापन
प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री का कहना है कि जिन निजी स्कूलों ने फीस बढ़ाई है उनके खिलाफ शिकायत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि फीस बढ़ाने को लेकर 1150 स्कूलों की शिकायतें मिली हैं। इनमें से 450 के खिलाफ शिकायत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमने इसे लेकर एक हेल्पलाइन भी स्थापित की है जिसमें मिलने वाली शिकायतों पर हम कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बालवाड़ियों को खोलने का फैसला 5 जुलाई के बाद लिया जाएगा। फिलहाल किसी भी बालवाड़ी के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की अनुमति नहीं है।
कमेंट
कमेंट X