{"_id":"61641cb28ebc3e6296746ab5","slug":"kseeb-karnataka-sslc-supplementary-result-2021-declared-check-with-simple-steps","type":"story","status":"publish","title_hn":"KSEEB: कर्नाटक एसएसएलसी सप्लीमेंटरी परीक्षा परिणाम जारी, इस लिंक से देखें अपना परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
KSEEB: कर्नाटक एसएसएलसी सप्लीमेंटरी परीक्षा परिणाम जारी, इस लिंक से देखें अपना परिणाम
Mon, 11 Oct 2021 04:55 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 11 Oct 2021 04:55 PM IST
सार
KSEEB: इस परीक्षा के लिए 53,155 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 55.54 फीसद विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास कर लिया है। अल्वा इंग्लिश मीडियम स्कूल के ग्रीशम नायक ने इस परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
रिजल्ट जारी होने पर खुशियां मनातीं छात्राएं। फाइल फाेटो
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) ने एसएसएलसी सप्लीमेंटरी परीक्षा परिणामों को जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी गणेश ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की। कक्षा 10वीं के सप्लीमेंटरी परीक्षा के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in पर जारी किया गया है।
विज्ञापन
कर्नाटक सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट(एसएसएलसी) सप्लीमेंटरी परीक्षाओं का आयोजन 27 से 29 सितंबर, 2021 तक किया गया था। इस परीक्षा के लिए 53,155 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 55.54 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास कर लिया है। अल्वा इंग्लिश मीडियम स्कूल के ग्रीशम नायक ने इस परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। उम्मीद्वारों अपनी मार्कशीट को विभाग के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
एसएसएलसी सप्लीमेंटरी परीक्षा परिणाम कैसे चेक करें?
1. आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
2. Karnataka SSLC Supplementary Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. सामने खुले नए पेज पर अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि लिखकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
4. परिणाम आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएंगे।
5. इसे चेक कर लें और भविष्य की जरूरतों के लिए डाउनलोड कर प्रिंट निकलवा लें।
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा विभाग ने कोरोना महामारी से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को केवल दो दिनों में पूरा कर लिया था। इस परीक्षा में 8.76 लाख उम्मीद्वारों ने भाग लिया था।
यह भी पढ़ें : CA December Exam: ICAI ने CA दिसंबर 2021 की पंजीकरण विंडो दो दिन के लिए फिर से खोली, यहां से करें आवेदन
यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021 LIVE: करना चाहते है सरकारी नौकरी तो जानिए कहां और किन पदों पर निकलीं हैं भर्तियां
कमेंट
कमेंट X