फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Know who was Birsa Munda, whose birth anniversary the state is celebrating 20th foundation day

झारखंड: जानें कौन थे बिरसा मुंडा, जिनकी जयंती पर आज राज्य मना रहा है 20वां स्थापना दिवस

Mon, 15 Nov 2021 10:23 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 10:23 AM IST
सार

15 नवंबर को राज्य का स्थापना दिवस मनाने के पीछे का प्रमुख कारण यह भी है कि इसी दिन आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की भी जयंती मनाई जाती है। उन्हें भगवान बिरसा भी कहते है।

विज्ञापन
Know who was Birsa Munda, whose birth anniversary the state is celebrating 20th foundation day
झारखंड राज्य का 20वां स्थापना दिवस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड राज्य आज 15 नंवंबर को अपना 20वां स्थापना दिवस मना रहा है। झारखंड की स्थापना वर्ष 2000 में संसद द्वारा पारित बिहार पुनर्गठन अधिनियम एक्ट 2000 के तहत बिहार राज्य से अलग कर देश के 28वें राज्य के रूप में हुई थी। इस एक्ट के पारित होने से पहले झारखंड बिहार राज्य का एक बड़ा भू-भाग हुआ करता था। 

विज्ञापन

 
15 नवंबर को राज्य का स्थापना दिवस मनाने के पीछे का प्रमुख कारण यह भी है कि इसी दिन आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की भी जयंती है। उन्हें भगवान बिरसा भी कहते है। देश में आजादी से पहले इस क्षेत्र से कई आदिवासी नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया था। भगवान बिरसा का जन्म वर्ष 1875 में हुआ था। 19वीं सदी में उन्होंने ब्रिटिश राज द्वारा थोपी गई सामंती व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था।इस आंदोलन को उलगुलान नाम दिया गया था।  उस समय झारखंड बंगाल प्रेसिडेंसी के तहत आता था। भगवान बिरसा ने आदिवासियों को संगठित किया और अंग्रेजों को कर, ब्याज आदि देने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन


वर्ष 1900 के जून महीने में बिरसा मुंडा का रांची के कारावास में निधन हो गया था। आदिवासियों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ भगवान बिरसा के संघर्ष का ही नतीजा ही था कि वर्ष 1908 में अंग्रेजी शासन ने छोटानागपुर क्षेत्र में काश्तकारी अधिनियम पारित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड नाम झार और खंड दो शब्दों से मिलकर बना है। इसका अर्थ होता है जंगलों का क्षेत्र। छोटा नागपुर के पठार पर स्थित झारखंड देश का 15वां सबसे बड़ा राज्य है। इसका भौगोलिक क्षेत्र 7,970,000 हेक्टेयर है। राज्य की सीमा उत्तर में बिहार, उत्तर पश्चिम में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में छत्तीसगढ़, दक्षिण में ओडिशा, और पूर्व में पश्चिम बंगाल से लगती है।

राज्य के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा- ''झारखंड के सभी निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। अपनी विशिष्ट संस्कृति के साथ ऐतिहासिक पहचान रखने वाली भगवान बिरसा मुंडा की यह धरती विकास यात्रा में आगे बढ़े, यही कामना है''।
 
झारखंड राज्य देश में सबसे अधिक खनिज संपदा वाले राज्यों में से एक है। राज्य अपने पहाड़ियों, झरनों और धार्मिक स्थलों के लिए मशहूर है। भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा वैद्यनाथ धाम भी राज्य के देवघर में स्थित है। राज्य में कुल 24 जिलें, 260 ब्लॉक और 32,620 गांव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed