IMA से जुड़कर करना चाहते हैं देश की सेवा, सुनहरा मौका कर रहा है आपका इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IMA में शामिल होकर आप भी देश सेवा में अपना योगदान देना चाहते है। यदि हां तो आपको IMA से जुड़ी इन बातों को जरूर पढ़ना चाहिए। IMA (Indian Military Academy) देश का प्रमुख संस्थान है जो भारतीय सेना में कमीशन के लिए जेंटलमैन कैडेट्स (जीसी) की ट्रेनिंग कराता है। IMA में अनुशासन के साथ साथ युद्ध के लिए बेहतर ट्रेनिंग मिलती है। आईएमए की ट्रेनिंग इस प्रकार से कराई जाती है ताकि व्यक्ति आगे चल के सही ढंग से मजबूत नेतृत्व कर सके। आईएमए की ट्रेनिंग से देशभक्ति और समझने के गुणों में विकास होता है जिससे सैनिक युद्ध और शांति दोनो की अहमियत समझता है।
IMA में कैसे जाए
IMA के लिए सिलेक्शन प्रोसिजर कुछ इस प्रकार है-
1. लिखित परीक्षा - टेस्ट ऑब्जेक्टिव टाइप होता है और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है| इस एग्जाम में गणित और अंग्रेज़ी दो महत्वपूर्ण सब्जैक्ट होते हैं।
रिटन एग्जाम तीन चरणों में होता है| पहला पेपर अंग्रेजी, दूसरे पेपर में जनरल नॉलेज और तीसरा पेपर गणित का होता है।
2. मेडिकल टेस्ट - मेडिकल टेस्ट आपकी शारीरिक एवं मानसिक क्षमता को जांचने के लिए होता है।
3. इंटरव्यू - इंटरव्यू आखिरी पड़ाव होता है जिसे पार करने के बाद आप IMA में शामिल हो जाते हो।
IMA के एग्जाम में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है|अन्य बालों की तरह प्रवेश परीक्षा देनी पड़ती है।
इन परीक्षाओं द्वारा आप IMA में एंट्री पा सकते हैं-
NDA परीक्षा के द्वारा - जिन उम्मीदवारों ने 12वीं पास कर ली है, वे एनडीए में जाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। केवल पुरुष उम्मीदवार ही इस परीक्षा को दे सकते हैं। आयु सीमा 16.5 से 19 वर्ष होनी चाहिए और अविवाहित होना चाहिए।
CDSE परीक्षा द्वारा - पुरुष ग्रैजुएट CDSE के जरिए IMA में शामिल हो सकते है। आयु सीमा 19 से 24 वर्ष है।
टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC)-
जो लोग फाइनल ईयर में पढ़ रहे हैं या बीई / बीटेक पूरी कर चुके हैं, वे 19 से 25 साल की उम्र में टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के जरिए आईएमए में शामिल हो सकते हैं।
कैसे करे IMA के लिए तैयारी-
- IMA की परिक्षा के लिए सबसे पहले आपको अपनी अंग्रेजी, गणित और रीजनिंग पर ध्यान देना होगा।
- तीनो सब्जेक्ट पर बराबर ध्यान दे किसी को छोड़े ना।
- पूरे दिन में लभभग 4-5 घंटे पढ़ाई करे।
- अपना एक शड्यूक बना ले ताकि आप टाइम मैनेजमेंट कर सके और व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई कर पाए।
- ज्यादा पढ़ने पर नहीं ज़रूरी पढ़ने और समझने पर ध्यान दे।
- पढ़े हुए टॉपिक का दुबारा रिविजन करे।
- हर उत्तर के लिए केवल एक मिनट होता है तो अपनी सोचने की क्षमता को तेज करे।
- पिछले साल के प्रश्न पत्रो को ज़रूर देखें।
- जनरल अवेयरनेस बढ़ाने के लिए अखबार अवश्य पढ़े।
टीम Safalta शिक्षा जगत के प्रसिद्ध व्यक्तियों का एक समूह हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इन सभी अध्यापकों को काफ़ी ज्ञान और अनुभव हासिल है| शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों से नजदीक से जुड़ने के लिए टीम Safalta लाइव कक्षाओं का संचालन करती हैं। हमारे अध्यापक आपको कॉम्पटीटिव एग्जाम्स को क्रैक करने के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करते है|यहां पर अध्यापक सभी विषयों और पूरे सिलेबस को ध्यान से पढ़ाते है। टीम Safalta छात्रों को शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ बेहतर कैरियर बनाने का अवसर भी देती है|
सपना पूरा करने के लिए 'अमर उजाला' का Safalta.com आपको सुनहरा मौका दे रहा है। आप हमारे कोर्स, 75 दिन और 200 घंटे की ऑनलाइन कक्षा से एनडीए (NDA EXAM) की परीक्षा में सफलता पा सकते हैं। आज ही आवेदन करने पर विशेष छूट मिल रही है।
मात्र 6,999 रुपये में ऑनलाइन कोर्स में लें दाखिला-
अगर आप इस कैप्सूल कोर्स के लिए आज 13-14 जून को दाखिला लेते हैं तो विद्यार्थियों को इस कोर्स के लिए 6,999 रुपये देने होंगे।
आज ही इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करे https://bit.ly/2UpErf8
कमेंट
कमेंट X