फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Know about Hans Christian Grams and why Google made today's doodle on him

जानें कौन हैं हैंस क्रिश्चियन ग्रैम, जिन पर गूगल ने बनाया आज का डूडल

Fri, 13 Sep 2019 11:49 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 13 Sep 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Know about Hans Christian Grams and why Google made today's doodle on him
google doodle - फोटो : amar ujala

गूगल द्वारा बनाया गया डूडल मशहूर माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैंस क्रिश्चियन ग्रैम की याद में समर्पित है।  क्रिश्चियन ग्रैम ने माइक्रोबायोलॉजी के ग्राउंडब्रेकिंग खोज की तकनीक का पता लगाया था। इन्हीं की याद में गूगल ने एक खास एनीमेटेड डूडल बनाया है। बता दें कि बैक्टीरिया से जुड़े फैक्ट्स और तकनीक की खोज 1884 में उनके द्वारा की गई थी। आपको बता दें कि क्रिश्चियन ग्रैम ने बैक्टीरिया का पता लगाने वाली खास तकनीक की खोज माइक्रोस्कोप के माध्यम से की थी।

विज्ञापन


हैंस क्रिश्चियन ग्रैम के बारे में सबकुछ-
 हैंस क्रिश्चियन ग्रैम का जन्म 13 सितंबर 1853 को दानिश(कोपेनहेगन की राजधानी ) में हुआ। उनके करियर की शुरुआत  लोकल सिविक अस्पताल में जनरल फिजिशियन के तौर पर हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Chandrayaan 2: क्यों बिगड़ी 'विक्रम' की लैंडिंग, ISRO वैज्ञानिक ने बताए ये बड़े कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन विकसित हुई ये तकनीक... 
1884 में चिकित्सा जगत की ये क्रांतिकारी तकनीक विकसित हुई। बता दें, उन दिनों वे वह बर्लिन के सिटी हॉस्पिटल में काम कर रहे थे और उनके साथ जर्मनी के माइक्रोबायॉलजिस्ट कार्ल फ्रीडलैंडर भी थे। जब ये तकनीक तैयार की गई तो इसका मकसद था फेफड़े के उत्तक के दाग वाले हिस्से में बैक्टीरिया को अधिक दृश्य बनाना।

ऐसे काम करती है यह तकनीक? 
बैक्टीरिया के दो समूह ग्रैम पॉजिटिव और ग्रैम नेगेटिव होते हैं। ग्रैम पॉजिटिव बैक्टीरिया के कारण कई बीमारियों होती हैं और ग्रैम नेगेटिव में ऐसा नहीं हैं, इसमें कुछ प्रजातियां बीमारी फैलाती तो ही हैं लेकिन कुछ बैक्टीरिया द्वारा फैलाए गए रोगों को दूर भी करती हैं।

स्टेनिंग टेक्निक में बैक्टीरिया के नमूने पर वायलट डाई डालकर उसे आयोडीन सलूशन से साफ किया जाता है। जब ये प्रक्रिया समाप्त हो जाती है तो ग्रैम पॉजिटिव बैक्टीरिया पर्पल कलर के ही रहते हैं जबकि ग्रैम नेगेटिव बैक्टीरिया का कोई रंग(रंगहीन) नहीं रहता है। 

क्या है इस तकनीक का फायदा? 
इस तकनीक के जरिए डॉक्टर को आसानी से बैक्टीरियल इंफेक्शन का पता चल जाता है। इसके अलावा किस तरह का बैक्टीरिया आपको परेशान कर रहा है, उसका भी पता चल जाता है। जिसके बाद डॉक्टरअसरदार उपचार कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें : पद्म पुरस्कार की रेस में कौन हैं ये नौ महिलाएं, 11 साल बाद किसी खिलाड़ी को मिलेगा पद्म विभूषण?

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed