{"_id":"5d170a138ebc3e3cf40ad3c3","slug":"know-about-dtu-and-nsut-admission-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के लिए बड़ी खबर, DTU और NSUT में 1 ही आवेदन पत्र से करें रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
छात्रों के लिए बड़ी खबर, DTU और NSUT में 1 ही आवेदन पत्र से करें रजिस्ट्रेशन
Sat, 29 Jun 2019 12:36 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
DTU Delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के अधीनस्थ दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) और नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) में बीबीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को एक आवेदन पत्र से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इच्छुक विद्यार्थी 7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि दाखिला दोनों विश्वविद्यालय में अलग-अलग होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) और नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए बीबीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। विद्यार्थियों को पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली कैंपस में पढ़ाई का मौका मिलेगा। बीबीए प्रोग्राम में 12वीं कक्षा के अंकों और बेस्ट ऑफ फोर के आधार पर सीट मिलेगी। इसमें इंग्लिश भी शामिल रहेगी। तीन वर्षीय बीबीए प्रोग्राम में पहले साल 82,000 रुपये, दूसरे वर्ष 90,000 रुपये और तीसरे वर्ष 93, 500 रुपये फीस देनी होगी। वहीं विद्यार्थियों की परिवार की आय सालाना साढ़े चार लाख रुपये से कम होगी, उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत फीस में छूट मिलेगी।
विज्ञापन
सिंगल गर्ल, दिव्यांग, कश्मीरी माइग्रेंट समेत अन्य आरक्षित वर्ग को दिल्ली सरकार के नियमों के तहत छूट का लाभ प्राप्त होगा। इसमें 85 फीसदी सीट दिल्ली व 15 फीसदी अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी। ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम में पहले 12वीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों को अलग-अलग आवेदन पत्र भरने होते थे। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान होता था। विद्यार्थियों को सुविधा देने के मकसद से दोनों विश्वविद्यालयों ने यह अनोखा तरीका निकाला है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X