फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala SSLC Result 2021 To Be Declared On July 14, How To Download

Kerala SSLC Result 2021: एसएसएलसी रिजल्ट 14 जुलाई को जारी होगा, ऐसे देख सकेंगे परिणाम

Tue, 13 Jul 2021 07:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 13 Jul 2021 07:15 PM IST
सार

केरल सरकार एसएसएलसी कक्षा 10वीं के परिणाम 14 जुलाई, 2021 को घोषित करेगी। परिणामों की तारीख और समय घोषित कर दिया गया है और घोषणा के अनुसार, केरल एसएसएलसी परिणाम 2021 दोपहर 02 बजे घोषित किया जाएगा।  

विज्ञापन
Kerala SSLC Result 2021 To Be Declared On July 14, How To Download
केरल एसएसएलसी 2021 रिजल्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Kerala sslc result 2021 date and time: केरल सरकार एसएसएलसी कक्षा 10वीं के परिणाम 14 जुलाई, 2021 को घोषित करेगी। परिणामों की तारीख और समय घोषित कर दिया गया है और घोषणा के अनुसार, केरल एसएसएलसी परिणाम 2021 दोपहर 02 बजे घोषित किया जाएगा। केरल शिक्षा बोर्ड के परिणामों को मंजूरी देने के लिए आज दूसरे भाग में बैठक करने की उम्मीद है। 10वीं कक्षा के छात्र जो परिणाम देखने का इंतजार कर रहे हैं, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर देख सकेंगे। केरल एसएसएलसी के परिणामों को देखने के लिए इन स्टेप्स का अनुसरण करें।

विज्ञापन


एसएसएलसी परिणाम 2021 अधिसूचना
परिणाम 14 जुलाई, 2021 को घोषित किए जाएंगे। एसएसएलसी परिणाम दोपहर 02 बजे घोषित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी बुधवार को परिणाम की घोषणा करेंगे। जैसे ही इसकी घोषणा की जाएगी, बोर्ड इसे वेबसाइटों पर अपलोड कर देगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दोपहर 02 बजे के बाद ही परिणाम देखें।
विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए इन वेबसाइट पर जाएं

  1. keralaresults.nic.in
  2. keralapareekshabhavan.in
  3. sslcexam.kerala.gov.in
  4. results.kerala.nic.in


एसएसएलसी परीक्षा परिणाम ऐसे देखें

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जाएं।
  • डीएचएसई एसएसएलसी कक्षा 10 परिणाम लिखे लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • परिणाम डाउनलोड करें, विवरण को क्रॉस-चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।


मई में स्थगित किया गया था परीक्षाओं को

केरल सरकार ने मई 2021 में कोविड-19 महामारी को देखते हुए एसएसएलसी आईटी प्रैक्टिकल परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। केरल एसएसएलसी आईटी व्यावहारिक परीक्षा 05 मई से शुरू होने वाली थी। हालांकि, पहले इसे बाद की तारीख के लिए स्थगित कर दिया गया था और अंत में इसे रद्द कर दिया गया था। राज्य सरकार ने मई 2021 में यह भी कहा था कि एसएसएलसी छात्रों का पेपर मूल्यांकन 07 से 25 जून तक किया जाएगा।

21 जून से 07 जुलाई तक हुई थीं परीक्षाएं
केरल एचएसएस और वीएचएससी प्रैक्टिकल परीक्षा 21 जून से 07 जुलाई तक आयोजित की गई थी। उल्लेखनीय है कि केरल एसएसएलसी और एचएसई, वीएचएसई परीक्षाएं कोरोना वायरस महामारी के बीच 08 से 29 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार केरल की परीक्षा में 4.12 लाख छात्र शामिल हुए। पिछले साल 4.22 लाख छात्र एसएसएलसी कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। 2020 में दर्ज किया गया पास प्रतिशत 98.82% था। यह पिछले पांच वर्षों में दर्ज किया गया उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed