फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala Online Classes: Edu Dept conducts virtual classes for EWS and backward categories in libraries

केरल में आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालयों में चल रही हैं आभासी  कक्षाएं

Fri, 12 Jun 2020 02:57 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 12 Jun 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Kerala Online Classes: Edu Dept conducts virtual classes for EWS and backward categories in libraries
केरल में पुस्तकालयों में चल रही ऑनलाइन कक्षाएं - फोटो : Social media

केरल में आंगनवाड़ी केंद्रों और पुस्तकालयों में आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। शिक्षा विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए यह पहली की है। यह पहल इसलिए की गई है क्योंकि सूबे में चल रही आभासी कक्षाओं में भाग लेने के लिए कई विद्यार्थियों ने संसाधनों का प्रबंधन करने में असमर्थता जताई थी। शिक्षा विभाग का कहना है कि आर्थिक तौर पर पिछड़े विद्यार्थियों को आभासी कक्षाओं में शामिल होने में दिक्कत हो रही थी।

विज्ञापन


सूबे के सहायक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि इस साल स्कूल खोलना कुछ हद तक असंभव है लेकिन सूबे की सरकार ने ऑनलाइन सीखने का नया तरीका पेश किया है। एक जून से ही ऑनलाइन लर्निंग का ट्रायल चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आर्थिक तौर पर पिछड़े विद्यार्थियों के घरों में  स्मार्टफोन और टीवी सेट की अनुपलब्धता के कारण विभाग द्वारा स्थापित केंद्रों तक गरीब और पिछड़े समुदायों के छात्र शिक्षा लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ओडिशा:  कोरोना वायरस की वजह से यूजी और पीजी की परीक्षाएं स्थगित 
विज्ञापन
विज्ञापन



दरअसल ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने के लिए संसाधनों की अनुपलब्धता की वजह से सूबे में आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद सरकार इसे लेकर अतिरिक्त सचेत हुई है। एक शिक्षक का कहना है कि आदिवासियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा के लिए कोझीकोड के मारुथोंकरा में एक कक्षा है। इस कक्षा में लैपटॉप, प्रोजेक्टर और स्क्रीन की सुविधा प्रदान की गई है। यह सुविधा मारुथोंकरा ग्राम पंचायत द्वारा प्रदान की गई है। बता दें कि सूबे के शिक्षा विभाग द्वारा अपने चैनल विक्टर्स के जरिए विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके जरिए हर रोज सुबह दस बजे से लेकर शाम 5 बजे तक विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed