फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Odisha cancels final semester exams of undergraduate and PG students due to Covid-19

ओडिशा:  कोरोना वायरस की वजह से यूजी और पीजी की परीक्षाएं स्थगित 

Fri, 12 Jun 2020 12:51 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 12 Jun 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Odisha cancels final semester exams of undergraduate and PG students due to Covid-19
ओडिशा में यूजी और पीजी परीक्षाएं स्थगित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ओडिशा में कोरोना वायरस की वजह से यूजी और पीजी की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। सूबे की सरकार ने गुरुवार को स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। यह फैसला विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के कुलपतियों एवं प्राचार्यों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया है। ओडिशा में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय हुआ है। इस बात की जानकारी सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री अरुण साहू ने दी। उन्होंने कहा कि सूबे के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कॉलेजों के प्रिंसिपल्स के साथ हुई बैठक के बाद सरकार ने परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल: कोरोना से बचाव के लिए विद्यार्थियों को मिड डे मील के साथ दिया जाएगा मास्क और साबुन
विज्ञापन



उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि यूजी और पीजी परीक्षाओं के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना मुश्किल होगा। कोविड-19 के दिशा-निर्देशओं को संशोधित भी नहीं किया जा सकता है ऐसे में स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी राजकीय विश्वविद्यालय और स्वायत्त कॉलेज अगस्त के अंत तक परिणामों की घोषणा करेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों को वैकल्पिक मूल्यांकन के माध्यम से अंक प्रदान किए जाएंगे। आंतरिक अंकों को निर्धारित वेटेज और उस विषय में सभी पिछले सेमेस्टर / वर्षों में प्राप्त औसत अंकों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-GCET 2020: ऑफलाइन आवेदन करने की तिथि हुई जारी, जानें मुख्य तारीखें

 
उन्होंने साफ किया है कि अगर  कोई छात्र वैकल्पिक मूल्यांकन के माध्यम से मिलने वाले नंबरों से संतुष्ट नहीं होगा और ज्यादा नंबरों की मांग करेगा तो उसके लिए विश्वविद्यालय और स्वायत्त कॉलेज नवबंर तक फिर से परीक्षाओं का आयोजन करेंगे और दिसंबर में इसका रिजल्ट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed