Kerala Judicial Service: परीक्षा के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के उच्च न्यायालय ने केरल न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार न्यायिक परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसके लिए केरल के उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। बता दें कि उच्च न्यायालय की ऑफिशियल वेबसाइट hckrecruitment.nic.in है।
मुख्य जानकारी-
- बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई, 2020 से शुरू हुई और 22 जुलाई, 2020 को समाप्त होगी।
- इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से, मुंसिफ-मजिस्ट्रेट का पद भरा जाएगा। राज्य में कुल 55 पद भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां-
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 2 जुलाई, 2020
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 22 जुलाई, 2020
शैक्षिक योग्यता-
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त लॉ में डिग्री होनी जरूरी है। तभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा-
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
केरल न्यायिक सेवा परीक्षा 2020: चयन प्रक्रिया-
चयन प्रक्रिया में दो प्रतियोगी परीक्षा शामिल हैं। पहला चरण केरल न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा है और दूसरा चरण केरल न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा है।
आवेदन शुल्क-
अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 / - रुपये का भुगतान करना होगा। ( एससी / एसटी / बेरोजगार श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान में छूट)
अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X