फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala education minister releases audio books for Class 10, 12 students 

केरल : शिक्षा मंत्री ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए ऑडियो पुस्तकें जारी की 

Sat, 12 Feb 2022 07:08 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 12 Feb 2022 07:08 PM IST
सार

इन ऑडियो बुक में सभी विषयों को इतनी सरलता से बताया गया है कि दसवीं कक्षा के सभी विषयों को केवल 10 घंटे में रिवाइज किया जा सकता है।

विज्ञापन

विस्तार

केरल के शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए ऑडियो पुस्तकें जारी की गई। इन ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन काइट विक्टर्स चैनल के माध्यम से किया जाएगा। इस मौके पर राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

इन ऑडियो बुक का निर्माण केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (KITE) के फर्स्ट बेल पोर्टल www.firstbell.kite.kerala.gov.in द्वारा किया गया है।  KITE के सीईओ अनवर सदाठी ने बताया कि इन ऑडियो बुक में सभी विषयों को इतनी सरलता से बताया गया है कि दसवीं कक्षा के सभी विषयों को केवल 10 घंटे में रिवाइज किया जा सकता है। वहीं, कक्षा बारहवीं के लिए प्रति विषय 1.5 घंटे के ऑडियो हैं। ये 21 फरवरी से उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्स्ट बेल पोर्टल पर सभी रिविजन कक्षाओं को आनंदपूर्वक रूप में सुना जा सकता है। इन्हें आसाना से डाउनलोड कर के एमपी3 फॉर्मेट में डाउनलोड और शेयर भी किया जा सकता है। इन्हें क्यूआर कोड के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

दृष्टिबाधित छात्रों के लिए सरकार का यह कदम काफी कारगर माना जा रहा है। दृष्टिबाधित बच्चे काफी हद तक ऑडियो कक्षाओं का उपयोग कर रहे हैं। यह कक्षाएं पूर्णत: ऑडियो के रूप में हैं इसलिए उनके लिए फायदेमंद हैं। बीते साल भी केरल सरकार ने दृष्टिबाधित और श्रवण बाधित छात्रों की सुविधा के लिए कई उपयोगी कदम उठाए थे। फर्स्ट बेल ने अब तक दस हजार कक्षाओं के प्रसारण को पूरा कर लिया है। इनमें सामान्य माध्यम और अंग्रेजी कक्षाओं के साथ कन्नड़ और तमिल माध्यम वर्ग शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि फर्स्ट बेल ने अब तक 10,000 से अधिक कक्षाओं का प्रसारण पूरा कर लिया है, जिसमें सामान्य माध्यम और अंग्रेजी कक्षाओं के साथ कन्नड़ और तमिल भाषा की कक्षाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed