फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala college principal locks up protesting students in chamber, sacked

Kerala: खराब पानी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे छात्र, प्रिंसिपल ने अपने चैंबर में किया बंद, हुईं बर्खास्त

Sat, 25 Feb 2023 01:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 01:22 PM IST
सार

केरल के कासरगोड जिले के एक सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल को एक विरोध प्रदर्शन को लेकर छात्राओं को अपने कक्ष में बंद करने के लिए बर्खास्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Kerala college principal locks up protesting students in chamber, sacked
M Rema, Principal - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के कासरगोड जिले के एक सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल को एक विरोध प्रदर्शन को लेकर छात्राओं को अपने कक्ष में बंद करने के लिए बर्खास्त कर दिया गया। घटना सोमवार, 20 फरवरी की है। घटना उस समय हुई जब प्राचार्य एम रेमा ने कॉलेज परिसर में पीने के पानी की खराब गुणवत्ता का विरोध करने पर छात्र प्रतिनिधियों को कक्ष में बंद कर दिया। 

विज्ञापन


केरल की उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू द्वारा गुरुवार को जारी बयान में कहा गया कि रेमा को छात्रों द्वारा दायर शिकायत के आधार पर हटा दिया गया था। मंत्री ने फेसबुक पर बयान साझा करते हुए कहा कि कार्रवाई उस शिकायत के बाद की गई है कि परिसर में पीने के पानी की समस्या को उठाने वाले छात्रों को प्रिंसिपल कक्ष में बंद कर दिया गया था। कार्रवाई करते हुए एम रेमा को कॉलेज प्रिंसिपल के पद से हटाने का आदेश दिया गया था। 
विज्ञापन

 

इस घटना के बाद, छात्रों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ उनके कक्ष के बाहर विरोध किया और यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने दूषित पेयजल के बारे में चिंता जताई तो उन्होंने अशिष्टता से बात की। रेमा ने कथित तौर पर छात्रों से कहा कि उन्हें उनके सामने बैठने का कोई अधिकार नहीं है।

छात्रों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि प्रिंसिपल ने उनकी चिंताओं पर ध्यान देने से इनकार कर दिया और उन्हें जाने के लिए कहा, लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो उन्होंने दोपहर में कक्ष को बाहर से बंद कर दिया और करीब दो घंटे के लिए चली गईं। 

मंत्री आर बिंदू ने फेसबुक पर बयान में बताया कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) समूह के तहत विरोध तेज होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग को उनके इस्तीफे की मांग भेजी गई थी। इस घटना के बाद, रेमा को हटा दिया गया है और भू-विज्ञान विभाग के वरिष्ठ फैकल्टी डॉ एएन अनंतपद्मनाभ को प्राचार्य के अधिकार सौंपे गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed