KCET 2023 Admit Card Released: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
KCET 2023: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KCET 2023 Admit Card: कर्नाटक प्राधिकरण परीक्षा (KEA) ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पहले एडमिट कार्ड 5 मई को जारी किया जाना था, लेकिन इसमें देरी हुई। लेकिन अब यह जारी हो चुका है, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नए अपडेट के अनुसार, KEA ने आवेदकों के लिए पंजीकरण विंडो को फिर से खोल दिया है। घोषणा के अनुसार, पंजीकरण विंडो 13 मई, 2023 तक उपलब्ध होगी। इस बीच, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा। केईए द्वारा परीक्षा 20 और 21 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। केसीईटी के लिए करेक्शन विंडो शुरू में 12 से 15 अप्रैल तक खुली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदलकर 24 से 25 अप्रैल कर दी गई थी।
KCET परीक्षा 20 और 21 मई को होगी
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) 20 मई और 21 मई को केसीईटी 2023 आयोजित करेगा। कर्नाटक में विश्वविद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए केसीईटी आयोजित किया जाता है। कन्नड़ भाषा का पेपर 22 मई को आयोजित किया जाएगा। प्रोफेशनल कोर्स के लिए परीक्षा दो पारियों में सुबह 10:30 बजे से 11:50 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:50 बजे तक आयोजित की जाएगी।
KCET 2023 इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला
केसीईटी हर साल इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम, कृषि विज्ञान पाठ्यक्रम, पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन पाठ्यक्रम, बी फार्मा, डी फार्मा और प्राकृतिक चिकित्सा और योग पाठ्यक्रम सहित प्रथम वर्ष के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है
KCET Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले KEA की आधिकारिक साइट - kea.kar.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर केसीईटी 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X