फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka Vokkaliga community demanded 12 per cent reservation in educational institutions and government jobs

कर्नाटक: वोक्कालिगा समुदाय के भाजपा विधायकों ने नौकरियों में मांगा 12 प्रतिशत आरक्षण, सीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 23 Dec 2022 02:11 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 23 Dec 2022 02:11 PM IST
सार

कर्नाटक: कर्नाटक भाजपा सरकार के मंत्रियों और प्रभावशाली वोक्कालिगा समुदाय के भाजपा विधायकों ने शुक्रवार को राज्य के शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में प्रवेश के लिए12 प्रतिशत आरक्षण की मांग की।

विज्ञापन
Karnataka Vokkaliga community demanded 12 per cent reservation in educational institutions and government jobs
कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर.अशोक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक: कर्नाटक भाजपा सरकार के मंत्रियों और प्रभावशाली वोक्कालिगा समुदाय के भाजपा विधायकों ने शुक्रवार को राज्य के शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में प्रवेश के लिए12 प्रतिशत आरक्षण की मांग की। राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक के नेतृत्व में उन्होंने यहां मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को एक ज्ञापन सौंपा। आरक्षण के आह्वान के साथ-साथ नेताओं ने समुदाय के कल्याण के लिए कुछ अन्य मांगें भी रखीं।

विज्ञापन

बता दें कि वोक्कालिगा कर्नाटक में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अंतर्गत आते हैं। राज्य के राजस्व मंत्री अशोक ने ज्ञापन सौंपने के बाद संवाददाताओं से कहा, "आज, हमने अपना आरक्षण चार प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने के लिए मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। हालांकि हमारी जनसंख्या 16 प्रतिशत है, हम 12 प्रतिशत आरक्षण चाहते हैं।" अशोक ने कहा कि किसान समुदाय में बहुत से लोग हैं जो घोर गरीबी में जी रहे हैं। कई वोक्कालिगा ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन खो दी और आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर के अनुसार, वोक्कालिगा मंत्रियों और विधायकों ने अशोक के नेतृत्व में एक बैठक की, जहां इस मांग को रखने का निर्णय लिया गया। यह मांग तब आई जब राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति के लिए तीन प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत करने का कदम उठाया है। इसके अलावा, लिंगायत जाति के पंचमसाली समुदाय ने भी उन्हें ओबीसी की 2ए श्रेणी में शामिल करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed