केएसईईबी एसएसएलसी 2021: कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी, 99.99 फीसदी रहा रिजल्ट
कर्नाटक सरकार के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने सोमवार, 09 अगस्त, 2021 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एसएसएलसी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) का रिजल्ट इस साल 99.99 प्रतिशत रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक सरकार के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने सोमवार, 09 अगस्त, 2021 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एसएसएलसी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) का रिजल्ट इस साल 99.99 प्रतिशत रहा है। इस बार कुल 1.28 लाख छात्रों ने ए+ ग्रेड अंक हासिल किए हैं। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों sslc.karnataka.gov.in और karresults.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
ऐसे देख सकेंगे 10वीं कक्षा का परिणाम
- सबसे पहले कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in है।
- यहां होम पेज पर ही आपको 10वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
157 छात्रों ने 625/625 अंक प्राप्त किए
इस बार, कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा में 157 छात्रों ने 625/625 अंक प्राप्त किए हैं। लड़कों ने 100 प्रतिशत परिणाम के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि लड़कियां 0.01 प्रतिशत के मामूली अंतर के साथ 99.99 फीसदी से अधिक के समग्र प्रतिशत के साथ पिछड़ गई हैं।
सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में नियमित छात्रों ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। वहीं, विषयवार, कुल 1796 छात्रों ने गणित में 100 प्रतिशत अंक, 910 ने विज्ञान में 100 प्रतिशत और सामाजिक विज्ञान में 4171 छात्रों ने पूर्ण अंक प्राप्त किए हैं।
महामारी के दौरान ही हुई थी ऑफलाइन परीक्षा
बता दें कि अन्य राज्यों के विपरीत, कर्नाटक सरकार ने एक बदले हुए परीक्षा पैटर्न के साथ कोरोना महामारी के दौरान ही एसएसएलसी यानी 10वीं की परीक्षा ऑफलाइन आयोजित करने का निर्णय किया था। पहली बार, छात्रों ने बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) प्रारूप में परीक्षा दी थी।
बोर्ड द्वारा कई बार दसवीं की परीक्षाओं को स्थगित करने के बाद आखिर में 19 जुलाई से लेकर 22 जुलाई के बीच 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी। परीक्षाओं के दौरान कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया था।
कमेंट
कमेंट X