फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka SSLC 10th Result 2023 Declared check SSLC marks online At sslc.karnataka.gov.in

Karnataka SSLC Result 2023 Out: कर्नाटक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 83.89 रहा पास प्रतिशत

Mon, 08 May 2023 11:14 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 08 May 2023 11:14 AM IST
सार

KSEAB SSLC Results 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने आज यानी 8 मई 2023 को कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
Karnataka SSLC 10th Result 2023 Declared check SSLC marks online At sslc.karnataka.gov.in
KSEEB, Karnataka SSLC Results 2023 Declared - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

KSEAB Karnataka SSLC Results 2023 Out: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने आज यानी 8 मई 2023 को कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी का परिणाम घोषित कर दिया है। जो छात्र कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइटों  kseab.karnataka.gov.in या karresults.nic.in के माध्यम से 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

इस साल, KSEEB SSLC 10वीं के रिजल्ट में चार छात्रों ने 625/625 स्कोर किया था। इनमें बेंगलुरु की भूमिका पाई, चिक्काबलापुर के यश गौड़ा, बेलगावी की अनुपमा हिरेहोली और विजयपुरा के भीमनगौड़ा पाटिल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक SSLC परीक्षा 31 मार्च से 15 अप्रैल तक एक ही पारी में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थी। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था।
 
विज्ञापन

Karnataka SSLC Results ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • अपने क्रेडेंशियल जैसे कि रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम देखें और डाउनलोड करें।

कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट 2023 आज यानी 08 मई को लगभग 8.6 लाख उम्मीदवारों के लिए घोषित किया गया है। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.89 प्रतिशत दर्ज किया गया। जबकि 2022 में पास प्रतिशत 85.63 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed