{"_id":"608131a98ebc3e59144f2568","slug":"karnataka-set-exam-2021-postponed-for-the-second-time-check-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: राज्य पात्रता परीक्षा 2021 फिर से स्थगित, जानिए अब कब होगी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कर्नाटक: राज्य पात्रता परीक्षा 2021 फिर से स्थगित, जानिए अब कब होगी
Thu, 22 Apr 2021 01:49 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक राज्य पात्रता परीक्षा (KSET) को फिर से स्थगित कर दिया गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए राज्य पात्रता परीक्षा को स्थगित किया गया है। यह दूसरी बार है जब कर्नाटक राज्य पात्रता परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है। इस परीक्षा का मैसूर विश्वविद्यालय द्वारा स्थगित किया गया है। परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल को होना था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स: एटीएमए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा लिंक
विज्ञापन
इससे पहले कर्नाटक राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल को होना था। जिसे उस वक्त स्थगित करके 25 अप्रैल निर्धारित कर दिया गया था। अब परीक्षा को फिर से स्थगित किया जा रहा है। परीक्षा को रद्द करने को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी संबंधित विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन के पात्र होते हैं। हालांकि, अभी विश्वविद्यालय की तरफ से कर्नाटक राज्य पात्रता परीक्षा की नई तिथि घोषित नहीं की गई है। परीक्षा की नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-शिलांग: कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक बंद रहेंगे कॉलेज
इस परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे जिनमें 50-50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा।
कमेंट
कमेंट X