{"_id":"61daebcaf2e5071bd463dea7","slug":"karnataka-secondary-education-examination-board-released-karnataka-sslc-exam-2022-dates-know-how-to-check-it-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka SSLC Schedule: कर्नाटक दसवीं बोर्ड की परीक्षा की तारीखें घोषित, ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Karnataka SSLC Schedule: कर्नाटक दसवीं बोर्ड की परीक्षा की तारीखें घोषित, ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल
Sun, 09 Jan 2022 07:36 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 09 Jan 2022 07:36 PM IST
सार
Karnataka SSLC Schedule: छात्र इस बात का ध्यान रखें कि बोर्ड की ओर से जारी किया गया परीक्षा का यह शेड्यूल अंतरिम है। बोर्ड द्वारा जल्द ही अंतिम शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Karnataka Board Exams 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (KSEEB) ने एसएसएलसी 10वीं मुख्य परीक्षा 2022 की तारीखें जारी कर दी है। परीक्षा के शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी छात्र इस परीक्षा नें शामिल होने वाले हैं, वह कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in पर जाकर इस शेड्यूल को चेक कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
कब होगी परीक्षा?
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा एसएसएलसी 10वीं मुख्य परीक्षा 2022 की शुरुआत 28 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, इसकी समाप्ति 11 अप्रैल, 2022 को होगी। पहले दिन भाषा की परीक्षा होगी। वहीं, आखिरी दिन राजनीति विज्ञान, कर्नाटक / हिंदुस्तानी संगीत, विज्ञान के विषयों की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 1.45 बजे तक किया जाएगा। छात्रों को प्रश्न पत्र को समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
विज्ञापन
कैसे चेक करें शेड्यूल?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं।
1. सबसे पहले छात्र कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एसएसएलसी के सेक्शन में जाएं।
3. अब टाईम टेबल में जाएं।
4. अब मार्च-अप्रैल, 2022 की मुख्य परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
5. अब परीक्षा का शेड्यूल आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट भी निकलवा लें।
छात्र इस बात का ध्यान रखें कि बोर्ड की ओर से जारी किया गया परीक्षा का यह शेड्यूल अंतरिम है। बोर्ड द्वारा जल्द ही अंतिम शेड्यूल जारी किया जाएगा। देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ रहा है। इसलिए तारीखों में परिवर्तन भी किया जा सकता है। अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए छात्र कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X