इन राज्यों में दसवीं-बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए खुले स्कूल, विद्यार्थियों ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के मौके पर केरल और कर्नाटक में दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खुल गए हैं। बंगलूरू में दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र स्कूलों में पहुंचे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए एक छात्र ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं से बेहतर ऑफलाइन कक्षाएं हैं। छात्र ने कहा कि स्कूल आकर वह बेहद खुश है और कक्षाओं में कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
छात्र कक्षाओं में सुरक्षित सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठे दिखे। सभी छात्रों ने मास्क पहन रखा था।
Karnataka: School reopens for classes 10th and 12th today in Bengaluru.
"Offline classes are better in comparison to online classes. I'm feeling good to be able to come to school. We are following COVID guidelines," says a student. pic.twitter.com/LFLcP45Lkd— ANI (@ANI) January 1, 2021विज्ञापन
इसी तरह, केरल में भी दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खुल गए हैं और विद्यार्थी कक्षाओं में पहुंचे हैं। सूबे में राज्य सरकार द्वारा कक्षा 10 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति के बाद कोच्चि के मेयर एम अनिल कुमार ने शहर के एक स्कूल का दौरा किया ।
Kerala: Kochi Mayor M Anil Kumar visits a school in the city after the state government permits the reopening of schools for the students of class 10th and 12th pic.twitter.com/xHPjHMm5tM
— ANI (@ANI) January 1, 2021
बता दें कि केरल और कर्नाटक में पूरे नौ महीने के बाद स्कूलों को फिर से खोला गया है। केरल में स्कूलों को आंशिक रूप से खोला गया है। दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं निर्धारित छात्रों के साथ सीमित घंटों में चलाई जा रही हैं। शिक्षकों का कहना है कि इतने लंबे वक्त बाद स्कूलों में पहुंचकर छात्र खुश हैं। कर्नाटक में छठी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोला गया है।
वहीं, असम में भी नए साल से सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है। गोपाल बोरो गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि आज स्कूल में एक भी छात्र नहीं आया। हालांकि, हम दिन के अंत तक स्कूल में ही हैं। यह स्कूल दिसपुर के गणेशगुरी इलाके में स्थित है।
Schools reopen for all classes from today in Assam.
— ANI (@ANI) January 1, 2021
"Not a single student came to school today. Since we've to stay till the end of the day, we decided to do some recreation among ourselves," says Principal-in-charge, Gopal Boro Govt Hr. Sec School in Ganeshguri area of Dispur pic.twitter.com/Gam867Dqdv
कमेंट
कमेंट X