फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka PUC-2 Exams Datesheet Revised to avoid clash with JEE Main check new schedule

Karnataka PUC-2: जेईई मेन से टकराने के कारण बदलीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखें, जानिए नया शेड्यूल

Thu, 03 Mar 2022 03:37 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 03:37 PM IST
सार

संशोधित डेटशीट जारी करने का यह निर्णय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य के साथ हो रहे तिथियों के टकराव से बचने के लिए किया गया है, ताकि छात्र बिना किसी अड़चन के बोर्ड परीक्षा और इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए जेईई मेन परीक्षा में शामिल हो सकें।

विज्ञापन
Karnataka PUC-2 Exams Datesheet Revised to avoid clash with JEE Main check new schedule
Karnataka PUC-2 Board Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Karnataka PUC-2 Exams Revise Datesheet: कर्नाटक प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन विभाग ने एक बड़ा फैसला करते हुए छात्रों के व्यापक हित में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा कर्नाटक पीयूसी-2 की तिथियों में बदलाव कर दिया है। कर्नाटक पीयूसी-द्वितीय की बोर्ड परीक्षाएं अब 22 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी। प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग, कर्नाटक सरकार ने अधिसूचना जारी कर कहा कि पीयूसी-द्वितीय यानी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए एक संशोधित डेटशीट जारी की गई है। 

विज्ञापन

संशोधित डेटशीट जारी करने का यह निर्णय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य के साथ हो रहे तिथियों के टकराव से बचने के लिए किया गया है, ताकि छात्र बिना किसी अड़चन के बोर्ड परीक्षा और इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए जेईई मेन परीक्षा में शामिल हो सकें। इससे छात्रों का एक साल का समय खराब होने से बचेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - pue.kar.nic.in के माध्यम से नई पीयूसी-2 परीक्षा टाइम-टेबल को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार, जेईई मेन 2022 के सत्र-1 की परीक्षाएं 16 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2022 तक आयोजित होने वाली हैं। इसलिए, पीयूसी-2 परीक्षाएं जो 16 अप्रैल से शुरू होने वाली थीं, अब 22 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी। कर्नाटक पीयूसी- द्वितीय परीक्षा दो पालियों में सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।  
 

विज्ञापन

कर्नाटक पीयूसी-द्वितीय परीक्षाओं की  संशोधित डेटशीट

 
दिन दिनांक विषय
शुक्रवार 22 अप्रैल लॉजिक, बिजनेस स्टडीज
शनिवार 23 अप्रैल हिंदी
सोमवार 25 अप्रैल अर्थशास्त्र
मंगलवार 26 अप्रैल हिंदुस्तानी संगीत, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान
बुधवार 27 अप्रैल तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, उर्दू, संस्कृत, फ्रेंच
गुरुवार 28 अप्रैल कन्नड़, अरबी
शनिवार 30 अप्रैल समाजशास्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान
सोमवार 02 मई भूगोल, जीव विज्ञान
बुधवार 04 मई अंग्रेजी
शुक्रवार 06 मई मैथ्स, एजुकेशन, बेसिक मैथ्स
शनिवार 07 मई वैकल्पिक कन्नड़, अकाउंटेंसी, जियोलॉजी, गृह विज्ञान
सोमवार 09 मई इतिहास, भौतिकी
बुधवार 11 मई राजनीति विज्ञान, सांख्यिकी

 

आधिकारिक अधिसूचना और टाइम-टेबल कैसे डाउनलोड करें?

  • चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - pue.kar.nic.in
  • चरण 2: होम पेज पर 'बुलेटिन बोर्ड' अनुभाग में 'द्वितीय पीयूसी अप्रैल / मई 2022 वार्षिक परीक्षा के लिए ड्राफ्ट टाइम-टेबल' पर क्लिक करें।
  • चरण 3: इसके बाद एक नई विंडो में एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • चरण 4: यह नई डेट शीट पीडीएफ के पेज दो पर कन्नड़ में और पेज तीन पर अंग्रेजी में भी उपलब्ध है।
  • चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed