Karnataka PGCET Answer Key: कर्नाटक पीजीसीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
Karnataka PGCET Answer Key 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Karnataka PGCET Answer Key 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र केईए की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार CET नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके केईए की आधिकारिक वेबसाइट kear.kar.nic.in से MBA/MCA/M.tech के लिए कर्नाटक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
19 नवंबर को आयोजित हुई था परीक्षा
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने कर्नाटक PGCET 2022 परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर को M.Tech/M.E./M.Arch और MBA/MCA के लिए 20 नवंबर को किया गया था। एम.टेक कार्यक्रम के लिए परीक्षा एक ही सत्र में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी, जबकि कर्नाटक एमसीए प्रवेश परीक्षा सुबह के सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और एमबीए प्रवेश परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
Karnataka PGCET Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले KEA की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर पीजीसीईटी 2022 पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा।
- अब 'पीजीसीईटी 2022 उत्तर कुंजी सह आपत्ति' लिंक पर क्लिक करें।
- पीजीसीईटी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन दबाएं।
- उस कार्यक्रम की उत्तर कुंजी डाउनलोड करें जिसमें आपने पीजीसीईटी परीक्षा दी थी।
- उत्तर कुंजी को प्रतिक्रिया पत्रक के साथ सत्यापित करें।
कमेंट
कमेंट X