फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka launches free online crash course for CET, NEET during lockdown

लॉकडाउन: कर्नाटक सरकार ने फ्री में शुरू किया सीईटी और एनईईटी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्रैश कोर्स

Tue, 21 Apr 2020 03:56 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 21 Apr 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Karnataka launches free online crash course for CET, NEET during lockdown
विद्यार्थी

कर्नाटक सरकार ने सीईटी और एनईईटी 2020 परीक्षाओं के लिए फ्री में ऑनलाइन क्रैश कोर्स लॉन्च किया है। सरकार ने लॉकडाउन के दौरान यह ऑनलाइन क्रैश कोर्स इसलिए शुरू किया है ताकि विद्यार्थी फ्री में ही इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। इस फ्री ऑनलाइ क्रैश कोर्स को “GetCETGo” नाम से पेश किया गया है।

विज्ञापन


इस फ्री ऑनलाइन क्रैश कोर्स को सूबे के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने लॉन्च किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री सी एन अश्वथ नारायण भी मौजूद थे। क्रैश कोर्स को लेकर जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इस क्रैश कोर्स को शुरू करने का मकसद है कि लॉकडाउन के दौरान सूबे के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छे से तैयारी कर सकें और इन परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-AAC CET 2020: लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र एएसी सीईटी 2020 परीक्षा स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बता दें कि कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (केसीईटी) के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है उनके लिए यह क्रैश कोर्स एकदम फ्री है। ऐसे पंजीकृत विद्यार्थियों को इस क्रैश कोर्स के लिए यूजर आईडी और एक्सेस प्रदान किया जाएगा ताकि वो इस कोर्स का लाभ ले सकें। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से देशभर में सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं।


लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए कर्नाटक सरकार का यह कदम बेहद फायदेमंद साबित होगा। इस ऑनलाइन क्रैश कोर्स के लिए अध्ययन सामग्री वेब पोर्टल और एंड्रॉइड एप के जरिए प्रदान की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed