फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka govt makes national anthem compulsory in all schools and PU colleges in morning

National Anthem: इस राज्य ने स्कूलों और पीयू कॉलेजों में राष्ट्रगान गाने को किया अनिवार्य, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 18 Aug 2022 02:32 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 18 Aug 2022 02:32 PM IST
सार

सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में यह भी कहा गया है कि सामूहिक प्रार्थना के लिए जगह की कमी होने पर कक्षाओं में राष्ट्रगान गाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Karnataka govt makes national anthem compulsory in all schools and PU colleges in morning
National Anthem - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों को सुबह की प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान गाने को अनिवार्य करने के लिए आदेश जारी किया है। 17 अगस्त  गुरुवार को जारी किया गया यह आदेश सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों पर लागू होगा।

विज्ञापन

सरकार को मिली थी शिकायतें
सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार इस संबंध में सरकारी आदेश लागू होने के बावजूद, बेंगलुरु के कुछ प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान के सामूहिक गायन का अभ्यास नहीं किया जा रहा है, और सरकार को इस बारे में शिकायतें भी मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा गया नोटिस में?
नोटिस में कहा गया है कि शिकायतों के बाद, सार्वजनिक निर्देश विभाग, बेंगलुरु उत्तर और दक्षिण डिवीजन के उप निदेशकों ने संबंधित स्कूलों का दौरा किया और पुष्टि की कि सुबह की प्रार्थना में राष्ट्रगान का गायन वहां नहीं हो रहा था। इस आदेश में कर्नाटक शिक्षा अधिनियम की धारा 133(2) का हवाला दिया गया  है। जो सरकार को निर्देश जारी करने की शक्ति देता है।

विज्ञापन

कक्षाओं में हो राष्ट्रगान 
सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में यह भी कहा गया है कि सामूहिक प्रार्थना के लिए जगह की कमी होने पर कक्षाओं में राष्ट्रगान गाया जाना चाहिए।

राज्य में जारी है टीपू और वीडी सावरकर को लेकर विवाद
कर्नाटक में स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर टीपू सुल्तान और वीडी सावरकर के पोस्टरों को लगाने को लेकर विवाद जारी है। इस मामले में एक शख्स को चाकू मारने की भी घटना सामने आई थी। राज्य के शिवमोग्गा में पुलिस ने जिले के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लागू कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed