Kargil Vijay Diwas 2020: सरकार ने की छात्रों के लिए ऑनलाइन क्विज की घोषणा, ऐसे बनें हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) मनाया जाता है। इस दिन करगिल युद्ध में शहादत देने वाले 527 सैनिकों को याद किया जाता है। बता दें कि इस साल भारत 21वां करगिल युद्ध मनाएगा। इस युद्ध में सैकड़ों भारतीय सैनिक पाकिस्तान के साथ लड़ाई में शहीद हुए थे। साल 1999 में मई से जुलाई तक चलने वाला यह युद्ध जम्मू-कश्मीर के करगिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर हुआ था।
Saluting the indomitable spirit and valour of the heroes who sacrificed their lives while fighting the Kargil war. Take this informative quiz on #KargilVijayDiwas and remember the heroes of this Nation. https://t.co/eblDGFk84y pic.twitter.com/dfdJENdnLa
— MyGovIndia (@mygovindia) July 23, 2020विज्ञापन
इस साल सरकार छात्रों के लिए एक नया चैलेंज लेकर आई है। सरकार छात्रों के लिए करगिल विजय दिवस के अवसर पर ऑनलाइन क्विज का आयोजन कर रही है। पढ़ते हैं इस क्विज के बारे में सबकुछ...
- ध्यान दें कि इसकी शुरुआत 23 जुलाई को हो गई थी लेकिन जो छात्र अभी तक इसका हिस्सा नहीं बने हैं वे 27 जुलाई तक इससे जुड़ सकते हैं।
- सभी छात्रों के लिए 6 प्रश्न दिए जाएंगे, जिनके लिए 1 मिनट दिया जाएगा।
- जो इस क्विज में 80 फीसदी या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें ईनाम दिया जाएगा।
- अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ईनाम के रूप में सीईओ MyGov और अध्यक्ष यूजीसी, निदेशक एनसीईआरटी द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
- हिस्सा लेने के सबसे पहले quiz.mygov.in पर जाना होगा।
- क्विज के अंकों की जानकारी छात्रों को अंतिम दिन दी जाएगी। ईनाम के रूप में मिलने वाली डिजिटल सर्टिफिकेट सब जगह मान्य होगी। .
करगिल युद्ध के बारे में-
पाकिस्तानी घुसपैठियों ने साल 1999 में करगिल की पहाड़ियों पर कब्जा जमा लिया, जिसके खिलाफ 26 जुलाई को भारतीय सैनिकों ने जंग जीत कर करगिल की चोटियों पर जीत का रंग चढ़ाया।
ये भी पढ़ें- यहां जानें UPSC परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता, सिलेबस और पैटर्न की भी लें जानकारी
कमेंट
कमेंट X