Kanpur University Result 2020: सीएसजेएमयू एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट जारी, ऐसे देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kanpur University Result 2020: कानपुर विश्वविद्यालय (CSJMU) ने विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीएसजेएमयू ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट kanpuruniversity.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में ऑनलाइन काउंसिंग भी आज से ही शुरू हो रही है। यहां B.B.A., B.C.A., BPT/BMLT/BMM,M.Ed,B.COM (HONS.),D.PHARMA,LL.M व MBA (FT/FC/BE/TM) आदि पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन काउंसिंल 21 सितंबर से ही शुरू हो रही है। अभ्यर्थी 21 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक अपनी ऑनलाइन च्वॉइस सबमिट कर सकते हैं।विश्वविद्यालय में 25 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक दाखिले की प्रक्रिया होगी।
जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षाएं दी थी वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहां मौजूद रिजल्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जैसे ही अभ्यर्थी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना विवरण भरेंगे उनका रिजल्ट खुल जाएगा।
कमेंट
कमेंट X