JSSC JMSCCE 2023: झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता पुनः परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
JMSCCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 2023 पुन: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 24 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JMSCCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 2023 पुन: परीक्षा (JSSC JMSCCE 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
JMSCCE 2023: 24 दिसंबर को होगी परीक्षा
अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 24 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। JMSCCE 2023 के माध्यम से झारखंड में नगर निकायों में कुल 901 पद भरे जाएंगे।
JMSCCE 2023: चयन प्रक्रिया
जेएसएससी झारखंड नगर सेवा परीक्षा के तहत चयन केवल मुख्य परीक्षा पर आधारित होगा। योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा बेहद नजदीक है, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड को अपने साथ जरूर लेकर जाएं।
JMSCCE 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर JMSCCE 2023 री-एग्जाम एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल की मदद से लॉगइन करें।
- एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X