JoSAA Counselling 2025: राउंड 1 की फीस जमा करने की आज अंतिम तारीख, ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान
JoSAA Counselling 2025: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी आज यानी 18 जून 2025 को राउंड 1 के लिए शुल्क भुगतान और ऑनलाइन रिपोर्टिंग के लिए विंडो बंद कर देगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया को पूरा करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JoSAA Counselling 2025: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत राउंड-1 में सीट प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 18 जून 2025 को ऑनलाइन रिपोर्टिंग और फीस भुगतान की अंतिम तारीख है। ऐसे छात्र जिन्होंने अब तक अपनी सीट स्वीकार नहीं की है, वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें।
JoSAA Seat Allotment: 21 जून को होगा दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
बता दें कि दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट 11 जून, 2025 को जारी की गई थी। मॉक सीट अलॉटमेंट 2 लिस्ट 10 जून, 2025 शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर जारी की गई थी। राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 जून 2025 को घोषित किए जाएंगे। जिन स्टूडेंट्स को फर्स्ट राउंड में सीट का अलॉटमेंट होगा, उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा कर सर्टिफिकेट अपलोड कर अपनी सीट 19 जून 2025 तक कन्फर्म करनी होगी। दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 जून 2025 को, तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 28 जून 2025 को, चौथे राउंड का 4 जुलाई को, पांचवें राउंड का 10 जुलाई को और अंतिम यानी छठे राउंड का सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई को जारी होगा।
ऑनलाइन रिपोर्टिंग से पहले करें तैयारी
ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करनी होगी:- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- JEE Main/Advanced का एडमिट कार्ड
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS/OBC के लिए 1 अप्रैल 2025 के बाद का होना चाहिए)
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- कैंसिल चेक की फोटोकॉपी
इन संस्थानों में मिलेगा एडमिशन
जोसा काउंसिलिंग 2025 के जरिए देशभर के 23 IITs, 32 NITs, 26 IIITs और 47 GFTIs में एडमिशन कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 तक 6 राउंड में पूरी होगी।JoSAA Round 1: ऐसे करें फीस का ऑनलाइन भुगतान
- सबसे पहले JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Candidate Login” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज कर Login करें।
- अब अपनी आवंटित सीट देखें और Accept करते हुए फीस भुगतान करें।
- अंत में Confirmation Page डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X