JoSAA Counselling 2023: जोसा काउंसलिंग का पहला मॉक सीट आवंटन 25 जून को, च्वॉइस फिलिंग 28 जून तक
JoSAA Counselling 2023 Round 1: लाखों विद्यार्थी अपनी रैंक के आधार पर आईआईटी, एनआईटी की जोसा काउंसलिंग में भाग ले रहे हैं। विद्यार्थी 28 जून तक च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं।
विस्तार
JoSAA Counselling 2023 Round 1 Mock Seat Allotment: देश के आईआईटी (IIT), एनआईटी (NIT) सहित 116 शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी 28 जून तक च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं। लाखों विद्यार्थी अपनी रैंक के आधार पर आईआईटी, एनआईटी की जोसा काउंसलिंग में भाग ले रहे हैं। इस वर्ष विद्यार्थियों को सभी संस्थानों की 813 कॉलेज ब्रांचेज को भरने का विकल्प दिया गया है।
इंजीनियरिंग करिअर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि जोसा काउंसलिंग का प्रथम मॉक सीट आवंटन 25 जून को जारी किया जाएगा, जिसमें शनिवार शाम पांच बजे तक जितने विद्यार्थी इस काउंसलिंग में अपने कॉलेज की च्वॉइस को भर चुके होंगे, उन्हें शामिल कर उसके आधार पर यह आवंटन किया जाएगा।
प्रथम मॉक सीट आवंटन विद्यार्थियों का कॉलेज मिलने की संभावना बताएगा। विद्यार्थियों को प्रथम मॉक सीट आवंटन में मिले कॉलेज के आधार पर अपनी भरी हुई कॉलेज प्राथमिकता सूची को पूर्णरूप से दुबारा अवलोकन करना होगा।
विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जोसा काउंसलिंग में आईआईटी और एनआईटी के कॉलेजों एवं ब्रांचेज के स्कोप को समझकर अपनी रूचि अनुसार ही प्राथमिकता सूची को घटते क्रम में बनाएं, ताकि उन्हें किसी भी राउंड में सीट का आवंटन होगा तो वे फ्लॉट एवं स्लाइड के माध्यम से आगे की काउंसलिंग में अपने कॉलेज एवं ब्रांचेज को अपग्रेड करवा सकें। इस साल जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया 6 राउंड में हो रही है और 28 जुलाई तक चलेगी।
कमेंट
कमेंट X