JoSAA 2021: आज से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, आईआईटी, एनआईटी समेत अन्य संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
JoSAA 2021 counselling: उम्मीदवारों को खुद को josaa.nic.in पर दी गई तारीख के भीतर पंजीकृत करना अनिवार्य है, अन्यथा वह इसके बाद की काउंसलिंग में भाग नहीं ले पाएंगे।
विस्तार
ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, आईआईईएसटी और जीएफटीआई के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया आज यानी 16 अक्तूबर 2021 से शुरू की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा पास की है, वह josaa.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया 6 राउंड में आयोजित की जाएगी और सभी राउंड में कई स्टेज जैसे पंजीयन, चयन, सीट अलॉटमेंट, सीट कंफर्म करने के लिए फीस जमा करना और अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग शामिल हैं। पहले राउंड के काउंसलिंग के लिए पंजीयन की खिड़की 16 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक चालू रहेगी। उम्मीदवारों को खुद को josaa.nic.in पर दी गई तारीख के भीतर पंजीकृत करना अनिवार्य है, अन्यथा वह इसके बाद की काउंसलिंग में भाग नहीं ले पाएंगे। अगले राउंड की काउंसलिंग के लिए अलग से पंजीयन की आवश्यकता नहीं है।
JOSAA 2021 काउंसलिंग के लिए पंजीयन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखने की जरूरत है।
- 3 पासपोर्ट साइज फोटो, ठीक वैसी ही जैसी जेईई मेन पंजीयन में प्रयोग की गई थी।
- हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी।
- उम्र की पहचान के लिए दसवीं कक्षा की मार्कशीट।
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट।
- वैद्य फोटो पहचान पत्र, उदाहरण के लिए आधार कार्ड।
- वर्ग या जाति प्रमाण पत्र के दस्तावेज, अगर जरूरत हो तो।
- जेईई मेन स्कोर कार्ड
- जेईई मेन एडमिट कार्ड
- जेईई एडवांस एडमिट कार्ट
- जेईई एडवांस रिजल्ट कार्ड
उम्मीदवार JOSAA काउंसलिंग का पंजीयन पूरा करने के बाद अपने जेईई मेंस और जेईई एडवांस में मिले अंक और रैंक के आधार पर च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद JoSAA सीट अलॉटमेंट की सूची जारी करेगा। इसके बाद जो उम्मीदवार अलॉट की हुई सीट को चुनना चाहते हैं उन्हें अपनी सीट कंफर्म करने के लिए फीस जमा करनी होगी। एडमिशन प्रक्रिया को पूरी करने के लिए अलॉट किए गए कॉलज में प्रोविजनल एडमिशन लेटर और अन्य दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार अलॉटेड सीट को केवल छठे राउंड तक ही फ्लोट कर सकते हैं क्योंकि यह आईआईटी, एनआईटी में एडमिशन के लिए आखिरी राउंड होगा।
कमेंट
कमेंट X