आज ही जुड़ें इस वेबिनार से और जानें NEET की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान समय में मेडिकल का क्षेत्र बेहतर करियर के लिए युवाओं की पहली पसंद हैं। अच्छी सैलरी, नौकरी में स्थायित्व आदि कुछ ऐसे महत्वपूर्ण बिंदु हैं जिनकी वजह से युवा इन करियर विकल्पों की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं। इसके अलावा एक डॉक्टर को समाज में भी काफी सम्मान प्राप्त होता है। इसीलिए हर साल लाखों छात्र मेडिकल के लिए आवश्यक प्रवेश परीक्षा NEET के लिए आवेदन करते हैं। जिनमें से कुछ ही मेधावी छात्रों को सफलता मिलती है। NEET निश्चित तौर पर देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक हैं। जिसके लिए छात्र कई साल पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि छात्रों को सही मार्गदर्शन के अभाव में परीक्षा में सफलता नहीं मिलती।
NEET की तैयारी के लिए सही कोचिंग व बेहतर मार्गदर्शन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए safalta.com NEET की तैयारी के लिए एक खास वेबिनार का आयोजन करा रहा है। जिसमें NEET की तैयारी करा रहे एक्सपर्ट्स आपके सारे डाउट्स क्लीयर करेंगे।
पिछले 15 सालों से भी लम्बे समय से तैयारी करा रहे हिमांशु उडेनिया सर इस वेबिनार के मुख्य वक्ता रहेंगे। इन्होंने NIT, IIT Delhi व IIT Madras जैसे प्रीमियम संस्थानों से पढ़ाई की है। इसके बाद ये कोटा के बेहतरीन कोचिंग संस्थानों जैसे एलेन व आकाश आदि में पढ़ा चुके हैं। इन्होंने अबतक ढेरों छात्रों को NEET परीक्षा में सफलता दिलाई है। इनके कई छात्र टॉप 10 में रह चुके हैं।
इनके अलावा शिक्षण की दुनिया के और भी कई एक्सपर्ट्स इस वेबिनार के द्वारा आपका मार्गदर्शन करेंगे। यह NEET की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, व उनके अभिभावकों के लिए बेहद खास है। इसके द्वारा उनकी तैयारी, करियर व सही कोचिंग संस्थान के चुनाव से जुड़े सारे सवालों का उत्तर दिया जाएगा। इस वेबिनार का आयोजन 12 नवंबर को शाम 5 बजे किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की आप भी जुड़ें इस खास वेबिनार से और NEET की तैयारी से जुड़े अपने सारे डाउट्स को क्लीयर करें। इस वेबिनार से जुड़ने के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://bit.ly/32J5xlZ
कमेंट
कमेंट X