{"_id":"6880871f44da146f330ef650","slug":"job-opportunities-in-animation-turn-your-creative-talent-into-a-career-know-how-to-choose-institute-2025-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Animation Career: एनीमेशन में बढ़ रही हैं नौकरियां! रचनात्मक हुनर को बनाएं करियर, जानें कैसे चुनें सही संस्थान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Animation Career: एनीमेशन में बढ़ रही हैं नौकरियां! रचनात्मक हुनर को बनाएं करियर, जानें कैसे चुनें सही संस्थान
Wed, 23 Jul 2025 12:25 PM IST
शिवम गर्ग
सुनंदा राव, शिक्षा सलाहकार
सुनंदा राव, शिक्षा सलाहकार
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:25 PM IST
सार
Careers in Animation: एनीमेशन और वीएफएक्स में करियर के अवसर बढ़ रहे हैं। अगर आपके अंदर रचनात्मकता है तो इस क्षेत्र में करियर बनाना आपके लिए सही विकल्प है। जानें किन कोर्सेस से शुरुआत करें और बेहतर संस्थान कैसे चुनें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Animation Career: फिल्मों में उड़ते सुपरहीरो, समुद्र के नीचे की जादुई दुनिया या कार्टून किरदारों की भाव-भंगिमाएं, ये सब किसी जादू से नहीं, बल्कि एनिमेशन व वीएफएक्स के कमाल से मुमकिन होता है। इसीलिए आज के दौर में इसका बोलबाला है। इसी कारण इससे जुड़े करियर के कई विकल्प उभरे हैं। यह रचनात्मकता से जुड़ा क्षेत्र है। ऐसे में, यह कोर्स सिर्फ एक डिग्री नहीं, बल्कि आपकी रचनात्मक सोच को ऊंची उड़ान देने का जरिया है। अगर आपके अंदर रचनात्मक हुनर है व आप कुछ हटकर करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
कई विकल्पों के बावजूद यही क्यों चुनें?
नौकरी के पीछे न भागे, बल्कि अपनी रचनात्मकता को पहचान दिलाने के बारे में भी सोचें। इस कोर्स को करने से आपको वह मंच मिलता है, जहां आप खुद को अभिव्यक्त कर सकते हैं और दुनिया भर में अपनी जगह बना सकते हैं। कई संस्थान छात्रवृत्ति भी देते हैं। आप जिस संस्थान में प्रवेश लें, उसकी वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
किसके लिए है वह कोर्स
12वीं के बाद छात्र ग्रेजुएशन या डिप्लोमा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इसमें संकाय संबंधी बाध्यता नहीं है। कला पृष्ठभूमि वाले छात्रों को इस कोर्स की पढ़ाई में काफी मदद मिलती है।कुछ महत्वपूर्ण कोर्स
बैचलर ऑफ एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया तीन साल का डिग्री प्रोग्राम है, जिसमें आप 2डी व 3डी एनिमेशन, वीएफएक्स, ग्राफिक डिजाइन व वीडियो एडिटिंग आदि का व्यापक ज्ञान पा सकते हैं। इसके अलावा, आप बैचलर इन एनिमेशन, बीए इन मल्टीमीडिया, एमए इन मल्टीमीडिया, सर्टिफिकेट इन 3डी स्टूडियो मैक्स, सर्टिफिकेट इन माया, डिप्लोमा इन ब्रॉडकास्ट एनिमेशन, डिप्लोमा इन क्लासिकल एनिमेशन और पीजी डिप्लोमा इन ग्राफिक एंड एनिमेशन जैसे कोर्स भी कर सकते हैं।यहां मिलेंगे अवसर
आप फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री, वीडियो गेम्स, मोबाइल एप्स, एडवरटाइजिंग व डिजिटल मीडिया ब्रांड्स, शिक्षा स्वास्थ्य तथा आकिटेक्चर सेक्टर में अवसरों की तलाश कर सकते हैं। हालांकि, आपको रंग, आकार व अनुपात की अच्छी समझ होनी चाहिए।कैसे करें संस्थान का चयन
संस्थान चुनते वक्त संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं के साथ प्लेसमेंट रिकॉर्ड, अध्यापकों के पढ़ाने के तरीकों आदि पर ध्यान दें। पता लगाएं कि संस्थान में थ्योरी पर ज्यादा जोर दिया जाता है या प्रैक्टिकल ज्ञान पर।प्रमुख संस्थान
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया (www.jmi.ac.in)
- माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय (www.mcu.ac.in)
- टीजीसी एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया संस्थान (www.tgcdehradun.com)
कमेंट
कमेंट X