फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   job, higher studies in foreign countries, UGC directs document verification in English, computerised

भारतीय छात्रों के लिए आसान हुई विदेश में नौकरी और उच्च शिक्षा की राह

Mon, 28 Oct 2019 11:11 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 28 Oct 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
job, higher studies in foreign countries, UGC directs document verification in English, computerised
सांकेतिक तस्वीर

भारतीय छात्रों को अब विदेश में नौकरी पाने या उच्च शिक्षा के लिए विदेशी संस्थानों में दाखिला लेने में परेशानी नहीं होगी। छात्रों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने भारतीय विश्वविद्यालयों को एक निर्देश जारी किया है। विदेश में नौकरी करने या उच्च शिक्षा के लिए जाने के इच्छुक छात्रों को अब अपनी डिग्री के सत्यापन के चलते परेशान नहीं होना होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि डिग्री की वेरिफिकेशन रिपोर्ट अनिवार्य रूप से कंप्यूटर पर अंग्रेजी भाषा में बनाकर छात्रों को उपलब्ध कराई जाए। 

विज्ञापन


यह कदम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की तरफ से आपत्ति जताने के बाद विदेश मंत्रालय के निर्देश पर उठाया गया है। यूजीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि इस आदेश के बाद भी कंप्यूटराइज्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट देने से आनाकानी करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : डॉक्टरों पर चौंकाने वाला खुलासा, ऐसी है विदेश से MBBS पढ़कर भारत लौटने वालों की स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल यूएई ने विदेश मंत्रालय को भेजी आपत्ति में कहा था कि उनके यहां नौकरी के लिए आने वाले भारतीय छात्रों की डिग्री की सत्यता जांचना बेहद मुश्किल होता है। क्योंकि भारतीय विश्वविद्यालय वेरिफिकेशन रिपोर्ट जल्दी नहीं बनाते हैं। अधिकतर संस्थान अगर रिपोर्ट बनाते भी हैं तो उसे हाथ से लिखते हैं, जिसकी भाषा पढ़ना बेहद मुश्किल हो जाता है।

आयोग के मुताबिक, यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को पहले भी वेरिफिकेशन रिपोर्ट बनाने के दौरान सभी सर्टिफिकेट, मार्कशीट समेत नाम, जन्मतिथि आदि की सही तरीके से जांच करने का निर्देश दिया था। विश्वविद्यालयों के लिए वेरिफिकेशन रिपोर्ट का रिकॉर्ड रखना भी अनिवार्य है। नए आदेश में वेरिफिकेशन रिपोर्ट की प्रतिलिपि विदेश मंत्रालय और यूजीसी को भी भेजने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें : देशभर के शैक्षणिक संस्थानों को 'वुमन फ्रेंडली' बनाने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed