JNVST 2020: नवोदय ने जारी किए छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने छठी कक्षा में एडमिशन लेने के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर दिए हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने जेएनवीएसटी परीक्षा के लिए आवेदन किया था वे अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in उपलब्ध हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है जिसके अनुसार कक्षा छठी में दाखिले के लिए प्रवेश के लिए फेज वन की परीक्षा के एडमिट कार्ड 01 दिसंबर को ही जारी कर दिए थे। बता दें कि परीक्षा 01 जनवरी, 2020 को आयोजित हो रही है। छात्र-छात्राओं को सलाह दी जैती है कि वे अपने एडमिंट कार्ड संभाल कर रखें। क्योकि उसके बिना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कैसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड-
- सबसे पहले नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर आपको ADMISSION NOTIFICATION लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एडमिट कार्ड का मुख्य लिंक खुल जाएगा।
- उस पर क्लिक करें और अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- भविष्य के लिए अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रखें।
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहा क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- SSC Sarkari Naukri: 2020-21 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, ये हैं पूरे साल की जरूरी तारीखें
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X