फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNUEE Answer Key 2021 NTA Released JNU Entrance Exam Answer Key, know how to Download

JNUEE Answer Key 2021: एनटीए ने जारी की जेएनयू प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 11 Oct 2021 03:48 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 11 Oct 2021 03:48 PM IST
सार

JNUEE Answer Key 2021: जेएनयू के एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन 20 से 23 सितंबर तक किया गया था। उम्मीदवार इस आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट  jnuexams.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
JNUEE Answer Key 2021 NTA Released JNU Entrance Exam Answer Key, know how to Download
JNUEE Answer Key 2021 - फोटो : social media

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एंट्रेंस परीक्षा(जेएनयूईई) 2021 की आंसर की जारी कर दी है। यूनिवर्सिटी के परीक्षा प्रशासन ने एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर की और प्रश्नपत्र का रिस्पांस भी जारी किया गया है। जेएनयू के एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वह इस आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट  jnuexams.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद्वारों की सुविधा के लिए आंसर के साथ ही चैलेंज विंडो को भी चालू कर दिया है। जेएनयूईई आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो आज से शुरू होगी और कल 12 अक्तूबर 2021 के शाम 5 बजे तक चालू रहेगी। आंसर की को चैलेंज करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपए फीस जमा करनी होगी जो कि नन रिफंडेबल होगी। यह फीस शाम 7 बजे से पहले तक जमा करनी पड़ेगी। एनटीए के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि 12 अक्तूबर 2021 शाम सात बजे के बाद कोई भी आपत्ति या चैलेंज स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जेएनयूईई आसंर की 2021 को कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के आसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in पर जाएं।

2. पेज पर latest update सेक्शन में जाएं।

3. यहां JNUEE-2021 Answer key challenge के लिंक पर क्लिक करें। 

4. आपके सामने एक लॉग-इन पेज सामने आ जाएगा।

5. इसमें आप अपना लॉग-इन टाइप जन्मतिथि और पासवर्ड का चुनें।

6. अपना अभ्यर्थी क्रमांक, जन्मतिथि या पासवर्ड लिखें।

7. सभी डिटेल्स कंफर्म कर के सबमिट पर क्लिक करें।

8. आपके सामने आंसर की आ जाएगी।

9. आंसर की को चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के प्रिंट निकलवा लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed