फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNU UG First Merit List 2026 Released; Check Seat Blocking Dates, Admission Schedule and Download Steps

JNU UG Admission 2026: जेएनयू में यूजी दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट जारी, इस तारीख तक सीट ब्लॉक करने का मौका

Tue, 04 Aug 2026 04:40 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 04 Aug 2026 04:40 PM IST
सार

JNU UG Admission 2026: जेएनयू ने स्नातक प्रवेश की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। पहली सूची में चयनित उम्मीदवार 6 अगस्त तक सीट ब्लॉक, प्री-एनरोलमेंट और फीस जमा कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
JNU UG First Merit List 2026 Released; Check Seat Blocking Dates, Admission Schedule and Download Steps
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, JNU - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JNU UG Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन विवरण की मदद से मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


पहली मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को 6 अगस्त 2026 तक अपनी सीट ब्लॉक करने का मौका दिया गया है। इसी अवधि में प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने और प्रवेश से संबंधित अन्य औपचारिकताएं भी पूरी करनी होंगी।

विज्ञापन

पहली मेरिट लिस्ट में क्या-क्या जानकारी दी गई है?

जेएनयू की ओर से जारी पहली मेरिट लिस्ट में अभ्यर्थी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। इनमें उम्मीदवार का नाम, विषय, श्रेणी, प्राप्त अंक और सीट की स्थिति जैसी जानकारी दी गई है।

वहीं, विश्वविद्यालय 5 अगस्त 2026 को स्नातकोत्तर (PG) प्रवेश की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा।

विज्ञापन

6 अगस्त तक पूरी करनी होगी यह प्रक्रिया

पहली मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को 3 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, फीस का भुगतान और सीट ब्लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसी अवधि में प्रवेश के लिए दस्तावेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

आगे का पूरा शेड्यूल

 

कार्यक्रम तिथि
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी 12 अगस्त 2026
दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए प्री-एनरोलमेंट, फीस भुगतान और सीट ब्लॉकिंग 12 से 14 अगस्त 2026
दस्तावेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन 17 से 20 अगस्त 2026
रिक्त सीटों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन 26 से 28 अगस्त 2026
अंतिम मेरिट लिस्ट जारी 3 सितंबर 2026
अंतिम सूची के लिए प्री-एनरोलमेंट, फीस भुगतान और सीट ब्लॉकिंग 3 से 5 सितंबर 2026
फिजिकल वेरिफिकेशन 9 से 10 सितंबर 2026
प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026

मेरिट लिस्ट के बाद क्या करना होगा?

सभी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को तय तिथियों पर काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके लिए उन्हें अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा। इसके बाद अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज का चयन करना होगा। काउंसलिंग की आगे की प्रक्रिया विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।

जेएनयू यूजी की मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके पहली मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

  • जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर JNU UG Merit List 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed