JNU PhD Admission: जेएनयू में पीएचडी दाखिले के लिए वाइवा कल से, सीट आवंटन 29 अगस्त को
JNU PhD Admission 2025: जेएनयू में पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 13 से 20 अगस्त तक वाइवा परीक्षा आयोजित की जाएंगी। पहली मेरिट सूची 29 अगस्त को जारी होगी।
विस्तार
JNU PhD Admission 2025: जेएनयू में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 13 से 20 अगस्त तक वाइवा परीक्षा आयोजित की जाएंगी। पहली मेरिट सूची 29 अगस्त को जारी होगी। चयनित उम्मीदवारों को सीट ब्लॉक के लिए 29 और 31 अगस्त को फीस भुगतान और नामांकन पूर्व पंजीकरण करना होगा। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन आठ से 11 सितंबर तक होगा।
दूसरी मेरिट सूची 12 सितंबर को आएगी
दूसरी मेरिट सूची 12 सितंबर को जारी की जाएगी और 14 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सीट ब्लॉक कर सकेंगे। दूसरी सूची के तहत सत्यापन 18 सितंबर को किया जा सकेगा।
अगली सूची 26 सितंबर को
अंतिम सूची 26 सितंबर को जारी होगी। इसके लिए फीस भुगतान कर सीट ब्लॉक करने की प्रक्रिया 26 से 28 सितंबर तक चलेगी। छात्र तीन अक्तूबर तक दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकेंगे।
वाइवा प्रक्रिया में विसंगतियों को लेकर शिकायत
वहीं, जेएनयू छात्र संघ संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने विश्वविद्यालय के प्रवेश निदेशक को पत्र लिखकर पीएचडी दाखिले के लिए वाइवा परीक्षा प्रक्रिया में विसंगतियों को लेकर शिकायत दी है।
वैभव मीणा के अनुसार कई ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर यूजीसी नेट और इस वर्ष जुलाई यूजीसी नेट स्कोर के साथ एक ही विषय में दाखिला फॉर्म दिए थे। उनको दोनों आवेदन के लिए वाइवा परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया है।
कमेंट
कमेंट X