JNU PG Admission 2022: एमए, एमएससी, एमसीए कार्यक्रमों के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी, ऐसे देखें
JNU PG Admission 2022:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU PG Admission 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट मंगलवार, आठ नवंबर को जारी कर दी है। जेएनयू की दूसरी दाखिला सूची शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए एमए, एमएससी और एमसीए सहित पीजी कार्यक्रमों के लिए जारी की गई है।
जेएनयू इस साल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के आधार पर अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश दे रहा है। प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर दूसरी मेरिट लिस्ट देखने के लिए आवेदकों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
JNU PG Admission 2022 एमटेक और पीजी डिप्लोमा के लिए भी सूची जारी
जेएनयू ने एमए, एमएससी और एमसीए में दाखिलों की दूसरी मेरिट सूची के अलावा, एमटेक, एमपीएच और पीजी डिप्लोमा इन बिग डेटा प्रोग्राम का लिस्ट दूसरी मेरिट सूची भी प्रकाशित की है। इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश CUET PG 2022 के स्कोर के माध्यम से किया जा रहा है।
उम्मीदवार 10 नवंबर तक दूसरी सूची के आधार पर पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीटों को लॉक कर सकेंगे। जेएनयू प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार कक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होने वाली हैं।
JNU PG Admission 2022: दूसरी मेरिट लिस्ट देखने की आसान प्रक्रिया
-
सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर जाएं। -
महत्वपूर्ण लिंक अनुभाग में प्रदर्शित दूसरी मेरिट सूची पर क्लिक करें। -
लॉग इन विंडो पर, एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। -
इसके बाद 'लॉग इन' बटन पर क्लिक करें। -
जेएनयू पीजी एडमिशन दूसरी मेरिट सूची 2022 को डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X