JNU Admission 2019: प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, यहां है डायरेक्ट लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में दाखिले के लिए हुई परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा की जा चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम अपलोड किये हैं। इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ही जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी। जो अभ्यर्थी एमए, एमएससी और एमसीए कोर्सेज के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आगे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी आप आसानी से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
JNU Admission 2019 : ऐसे डाउनलोड करें अपना परिणाम
- एनटीए जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर 'Results of MA / MSc / MCA for the academic year 2019-20' की लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉग-इन करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट भविष्य की प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें।
जेएनयू में प्रवेश के लिए दो भागों में परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। एक जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JNUEE) और दूसरी कंबाइंड एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर बायोटेक्नोलॉजी (CEEB)। ये परीक्षाएं 27 मई 2019 से लेकर 30 मई 2019 तक आयोजित की गईं थीं। एमफिल और पीएचडी व पीजी कोर्सेस मिलाकर कुल 3,383 सीटों के लिए 1,16,558 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
एनटीए जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
कैंडिडेट लॉग-इन पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X