फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JMI Admissions 2024: Registration window re opens for various UG, PG programmes; apply till October 10

JMI Admissions 2024: यूजी-पीजी प्रवेश के लिए एक और मौका! जेएमआई ने 10 अक्तूबर तक फिर से खोली पंजीकरण विंडो

Wed, 09 Oct 2024 02:33 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 02:33 PM IST
सार

JMI Admissions 2024: जामिया मिलिया इस्लामिया ने पिछले दौर में यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने से चूके छात्रों को एक और मौका दिया है। विश्वविद्यालय ने कुछ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण विंडो फिर से खोली है। विवरण नीचे उपलब्ध है।
 

विज्ञापन
JMI Admissions 2024: Registration window re opens for various UG, PG programmes; apply till October 10
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : JMI

विस्तार

JMI UG PG Admissions 2024: जामिया मिलिया इस्लामिया ने हाल ही में एक नोटिस जारी कर छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की सीट उपलब्धता के बारे में जानकारी दी है। नोटिस के अनुसार, एमए, एमएससी, एमएससी वायरोलॉजी, बीएससी एयरोनॉटिक्स, एमटेक (साआईएस) पाठ्यक्रमों में अभी भी कुछ सीटें खाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


जेएमआई के आधिकारिक बयान में कहा गया है, "निम्नलिखित कार्यक्रमों में कुछ सीटें खाली हैं। नीचे दिए गए कार्यक्रमों (विचाराधीन कार्यक्रम) के उम्मीदवार जिन्हें अब तक प्रवेश नहीं मिल सका है और जो प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें 10 अक्तूबर, 2024 तक jmicoe.in. पर अपनी इच्छा ऑनलाइन दर्ज करानी होगी।" 

विज्ञापन

नोट करें कार्यक्रम

विश्वविद्यालय 14 अक्तूबर को चयनित छात्रों की सूची प्रकाशित करेगा। सूची घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को 15 से 16 अक्तूबर के बीच अपनी प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। योग्य छात्र 10 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in. पर प्रवेश के लिए आवेदन कर दें।

 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर, 2024
चयनित छात्रों की सूची 14 अक्तूबर, 2024
प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होंगी 15 से 16 अक्तूबर के बीच


जेएमआई के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केवल 'विचाराधीन कार्यक्रम' के सामने उल्लिखित कार्यक्रमों के उम्मीदवारों पर ही विचार किया जाएगा। जो अभ्यर्थी प्रवेश पाने में असमर्थ रहे हैं और विचाराधीन कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 10 अक्तूबर, 2024 तक अपनी इच्छा ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

इन कोर्सेज में सीटें खाली

प्रवेश हेतु विचाराधीन कार्यक्रमों की सूची इस प्रकार है:

विचाराधीन कार्यक्रम विचार हेतु प्राथमिकता वाले कार्यक्रम
एमएम, एमएससी (गणित, सेल्फ फाइनेंस) कंप्यूटर विज्ञान के साथ गणित में एमएससी
  बीएससी (ऑनर्स) भौतिकी 
बीएससी (ऑनर्स) गणित 
बीएससी (ऑनर्स) एप्लाइड मैथमेटिक्स 
बीएससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान 
बीएससी (ऑनर्स) भूगोल, भौतिकी और गणित के साथ 12वीं स्तर पर 
12वीं स्तर पर भौतिकी और गणित के साथ बीएससी बायोसाइंसेज 
12वीं स्तर पर भौतिकी और गणित के साथ बीएससी बायोटेक्नोलॉजी
एमएससी वायरोलॉजी एमएससी बायोटेक्नोलॉजी 
एमएससी बायोसाइंसेज ए
मएससी बायोकेमिस्ट्री 
एमएससी माइक्रोबायोलॉजी
बीएससी एयरोनॉटिक्स बीटेक
बीआर्क 
बीएससी (ऑनर्स) गणित 
बीएससी (बायोसाइंसेज)
एमटेक (सीआईएस) एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार) 
एमटेक (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) 
एमटेक (पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग) 
एमटेक (ऊर्जा विज्ञान और प्रौद्योगिकी)
एमटेक (नैनोटेक्नोलॉजी) 
एमटेक (कम्प्यूटेशनल गणित) 
एमटेक (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) (एआई और एमएल)

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed