JKBOSE Class 12 Results 2021-22: आज जारी हो सकते हैं कश्मीर जोन कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट
JKBOSE Class 12 Results 2021-22 Date: कश्मीर डिवीजन के लिए जेके बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर, 2021 के महीनों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गईं थी। कक्षा 12वीं का परिणाम, सभी संकाय में परीक्षार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKBOSE Class 12 Results 2021-22: जेकेबीओएसई (JKBOSE) यानी जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से कश्मीर जोन के लिए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021-22 के परिणाम मंगलवार, आठ फरवरी, 2022 को जारी किए जाने की उम्मीद है। कश्मीरी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय समाचार पत्रों में जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के सूत्रों की ओर से यह जानकारी दी गई है। कश्मीर डिवीजन के लिए जेके बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर, 2021 के महीनों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गईं थी। कक्षा 12वीं का परिणाम, सभी संकाय में परीक्षार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है। बोर्ड की ओर से विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के लिए एक साथ परिणाम जारी किया जाएगा।
JKBOSE Results: स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा
मीडिया रिपोर्टों में किए गए दावों के अनुसार, कश्मीर डिवीजन के लिए कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम आठ फरवरी को जारी किए जाएंगे जबकि कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी, 2022 को जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षार्थी और अभिभावक ध्यान दें कि ये तारीखें स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर है। अभी तक, जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा इनकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पुष्टि नहीं की गई है।
JKBOSE परिणाम टॉपर्स की सूची भी जारी होगी
जेकेबोस के परिणाम जारी होने के बाद सभी संकाय की मेरिट सूची और अलग-अलग टॉपर्स की सूची भी जारी होगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जम्मू-कश्मीर बोर्ड के कश्मीर डिवीजन परिणामों के नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर नजर बनाए रखें। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) की 12वीं की देने वाले छात्र कृपया ध्यान दें कि जैसे ही कश्मीर डिवीजन बोर्ड परीक्षा 2021-22 का परिणाम घोषित किया जाएगा। आप आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।
JKBOSE Class 12 Results: जम्मू डिवीजन में छात्राएं रहीं आगे
इससे पहले जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जम्मू डिवीजन विंटर जोन के लिए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बोर्ड की ओर से मेरिट लिस्ट भी जारी की गई थी। जम्मू डिवीजन के लिए कक्षा 12वीं के परिणामों में छात्राओं ने बाजी मारी थी। इतना ही नहीं मेरिट सूची में भी टॉप-7 पॉजिशन पर छात्राओं का ही दबदबा था।
कमेंट
कमेंट X