JKBOSE Class 10th Result 2020: जम्मू-कश्मीर दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 5 चरणों में ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JKBOSE Class 10th Result 2020: जम्मू-कश्मीर राज्य स्कूली शिक्षा बोर्ड ने समर जोन/जम्मू क्षेत्र का दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर बोर्ड जम्मू, कश्मीर और लेह डिविजन के लिए अलग-अलग रिजल्ट जारी करता है। बोर्ड लेह डिविजन का दसवीं कक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी कर चुका है और अब जम्मू डिविजन का रिजल्ट जारी किया है। अभी कश्मीर डिविजन का दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है।
इसे भी पढ़ें-Manipur Class 10th Results 2020: दसवीं कक्षा में रेशमी ने किया टॉप, 65.34 फीसदी रहा परिणाम
अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in पर विजिट के जरिए अपना विवरण भरकर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों के पास अपना रोल नंबर होना चाहिए। जल्द ही कश्मीर डिविजन का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है। दसवीं कक्षा के रिजल्ट में निजी स्कूलों के छात्रों ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड के दसवीं परीक्षा के लिए जम्मू डिविजन से कुल 28, 111 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से केवल 15,708 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड का परिणाम 55.88 फीसदी रहा है।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय में इस साल पीजी में दाखिले के लिए नहीं होगा साक्षात्कार और ग्रुप डिस्कशन
ऐसे चेक करें दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in है।
-यहां विद्यार्थी को जो लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
-इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरें।
-आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसका आप प्रिंट ले सकते हैं या फिर डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X