JKBOSE Result: बोर्ड ने कक्षा 11वीं, 12वीं का परिणाम जारी किया, ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट
जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबीओएसई) ने कक्षा 11वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबीओएसई) ने रविवार को समर जोन के लिए 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। अपने अंकों की जांच करने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा।
जेकेबीओएसई परिणाम 2021 ऐसे देखें
- चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in पर जाएं।
- चरण 2: लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में दी गई लिंक ‘कक्षा 12वीं/11वीं समर जोन 2021 परिणाम’ पर क्लिक करें।
- चरण 3: इसके बाद ‘हायर सेकेंडरी पार्ट II (कक्षा 11वीं/12वीं) (ग्रीष्मकालीन क्षेत्र-2021) का परिणाम देखें’ नामक लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 4: रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- चरण 5: JKBOSE कक्षा 11वीं/12वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें - सीबीएसई ने किया साफ : आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों का नहीं आएगा रिजल्ट
ऐसा रहा कक्षा 10वीं का परिणाम
हाल ही में, जेकेबीओएसई ने कक्षा 10वीं के समर जोन जम्मू संभाग के परिणाम घोषित किए थे। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in पर जारी किए गए थे। कुल 81 फीसदी लड़कियों ने परीक्षा पास की, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75 फीसदी रहा। इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। सरकारी स्कूलों ने पिछले साल के 55.88 फीसदी की तुलना में 67.04 फीसदी की सफलता दर के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें - जामिला मिलिया इस्लामिया: विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी, 10 जुलाई तक करें आवेदन
2020 में 70 फीसदी विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा
2020 में, 70 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में अधिक था। क्योंकि परीक्षा में बैठने वाले कुल विद्यार्थियों में से 72 फीसदी लड़कियों और 68 फीसदी लड़कों ने एग्जाम पास किया था।
यह भी पढ़ें - 10वीं 12वीं बोर्ड रद्द: छात्रों से ली गई परीक्षा फीस करें वापस, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
कमेंट
कमेंट X