फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE 12th Result: Board declared class 12th result for summer zone

JKBOSE Result: बोर्ड ने कक्षा 11वीं, 12वीं का परिणाम जारी किया, ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

Mon, 05 Jul 2021 09:34 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 05 Jul 2021 09:34 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबीओएसई) ने कक्षा 11वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
JKBOSE 12th Result: Board declared class 12th result for summer zone
JKBOSE 12th Result - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबीओएसई) ने रविवार को समर जोन के लिए 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। अपने अंकों की जांच करने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

जेकेबीओएसई परिणाम 2021 ऐसे देखें

  • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2: लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में दी गई लिंक ‘कक्षा 12वीं/11वीं समर जोन 2021 परिणाम’ पर क्लिक करें।
  • चरण 3: इसके बाद ‘हायर सेकेंडरी पार्ट II (कक्षा 11वीं/12वीं) (ग्रीष्मकालीन क्षेत्र-2021) का परिणाम देखें’ नामक लिंक पर क्लिक करें।
  • विज्ञापन
  • चरण 4: रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • चरण 5: JKBOSE कक्षा 11वीं/12वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें -  सीबीएसई ने किया साफ : आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों का नहीं आएगा रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा कक्षा 10वीं का परिणाम

हाल ही में, जेकेबीओएसई ने कक्षा 10वीं के समर जोन जम्मू संभाग के परिणाम घोषित किए थे। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in पर जारी किए गए थे। कुल 81 फीसदी लड़कियों ने परीक्षा पास की, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75 फीसदी रहा। इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। सरकारी स्कूलों ने पिछले साल के 55.88 फीसदी की तुलना में 67.04 फीसदी की सफलता दर के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें - जामिला मिलिया इस्लामिया: विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी, 10 जुलाई तक करें आवेदन

2020 में 70 फीसदी विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा

2020 में, 70 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में अधिक था। क्योंकि परीक्षा में बैठने वाले कुल विद्यार्थियों में से 72 फीसदी लड़कियों और 68 फीसदी लड़कों ने एग्जाम पास किया था।

यह भी पढ़ें - 10वीं 12वीं बोर्ड रद्द: छात्रों से ली गई परीक्षा फीस करें वापस, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed