फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP Polytechnic 2023 UP Polytechnic Registration Ends Today apply at jeecup.admissions.nic.in

JEECUP Polytechnic 2023: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन का अंतिम दिन, ऐसे करें अप्लाई

Mon, 01 May 2023 01:43 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 01 May 2023 01:43 PM IST
सार

JEECUP 2023 UPJEE Polytechnic: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-पॉलिटेक्निक यानी यूपीजेईई (UPJEE) की परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
JEECUP Polytechnic 2023 UP Polytechnic Registration Ends Today apply at jeecup.admissions.nic.in
UPJEE (JEECUP) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEECUP Polytechnic 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद पॉलिटेक्निक, उत्तर प्रदेश की तरफ से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-पॉलिटेक्निक यानी यूपीजेईई (UPJEE) के लिए परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया का आज यानी एक मई अंतिम दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर अपना आवेदन भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों को 2 मई, 2023 से 8 मई, 2023 तक अपने फॉर्म को संपादित करने का मौका दिया जाएगा। जेईईसीयूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2023 को 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPJEE पॉलिटेक्निक परीक्षा गुरुवार, एक जून, 2023 से सोमवार, पांच जून, 2023 के बीच आयोजित की जानी है। UPJEE परीक्षा की तारीखों की घोषणा करते हुए, उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने कहा कि उम्मीदवार यूपीजेईई (UPJEE) पॉलिटेक्निक के लिए jeecup.admissions.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

JEECUP UPJEE 2023 आवेदन शुल्क

इससे पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-पॉलिटेक्निक यानी यूपीजेईई (UPJEE) की परीक्षा तिथियों की घोषणा की जा चुकी है। UPJEE पॉलिटेक्निक परीक्षा एक जून, 2023 से पांच जून, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।  UPJEE 2023 आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये है जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह 200 रुपये है।

JEECUP ऐसे करें आवेदन

  •  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

  • “संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के लिए आवेदन करें” का चयन करें।

  • खुद को रजिस्टर करें और विवरण भरें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें

JEECUP UP JEE इंजीनियरिंग और प्रबंधन डिप्लोमा के लिए दाखिला-परीक्षा 

UPJEE 2023 का आयोजन इंजीनियरिंग डिप्लोमा, मैनेजमेंट और पोस्ट डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए किया जाता है। यूपी जेईई 2023 मेरिट लिस्ट जेईई सीयूपी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी और निजी और सरकारी कॉलेजों सहित संबद्ध कॉलेजों और संस्थानों में कार्यक्रमों का आवंटन शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय आवेदकों को यूपी पॉलिटेक्निक ऑनलाइन फॉर्म 2023 भरते समय अपने समूह को निर्दिष्ट करना आवश्यक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed