फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP Pharmacy Special Counselling 2023 Seat allotment result today at jeecup.admissions.nic.in, here are det

JEECUP: आज आएगा जीकप फार्मेसी स्पेशल काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम, यहां देखें महत्वपूर्ण तिथियां

Tue, 19 Dec 2023 11:01 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 19 Dec 2023 11:01 AM IST
सार

JEECUP Pharmacy Special Counselling 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश आज, 19 दिसंबर को जेईईसीयूपी फार्मेसी विशेष काउंसलिंग 2023 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।

विज्ञापन
JEECUP Pharmacy Special Counselling 2023 Seat allotment result today at jeecup.admissions.nic.in, here are det
JEECUP Pharmacy Special Counselling - फोटो : JEECUP

विस्तार

JEECUP Pharmacy Special Counselling 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश आज, 19 दिसंबर को जेईईसीयूपी फार्मेसी विशेष काउंसलिंग 2023 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा। जेईईसीयूपी फार्मेसी स्पेशल काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से अपने सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकेंगे।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

जेईईसीयूपी फार्मेसी सीट आवंटन परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 20 दिसंबर से 23 दिसंबर, 2023 तक सीट आवंटन को फ्रीज कर सकते हैं, फीस जमा कर सकते हैं और जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन करा सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, वे 27 दिसंबर, 2023 को अपनी सीटें वापस ले सकते हैं। सभी उम्मीदवारों की उनके आवंटित पॉलिटेक्निक में रिपोर्टिंग 30 दिसंबर, 2023 तक करनी होगी और कक्षाएं 1 जनवरी, 2024 से शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

जेईईसीयूपी फार्मेसी सीट आवंटन आदेश 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध जेईईसीयूपी फार्मेसी स्पेशल काउंसलिंग 2023 आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण दर्ज करें
  • सीट आवंटन परिणाम पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुलकर आएगा।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed