फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP 2023 round 7 seat allotment results for diploma in engineering declared at jeecup.admissions.nic.in

JEECUP 2023: इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए जेईईसीयूपी राउंड 7 का सीट आवंटन परिणाम घोषित, कल तक करें ये काम

Sun, 22 Oct 2023 09:39 AM IST
आकाश कुमार JEECUP 2023: इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए जेईईसीयूपी राउंड 7 का सीट आवंटन परिणाम घोषित, कल तक करें ये काम
JEECUP 2023: इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए जेईईसीयूपी राउंड 7 का सीट आवंटन परिणाम घोषित, कल तक करें ये काम Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 22 Oct 2023 09:39 AM IST
सार

JEECUP 2023: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सातवें राउंड का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। नीचे बताए तरीके से परिणाम देखा जा सकता है।

विज्ञापन
JEECUP 2023 round 7 seat allotment results for diploma in engineering declared at jeecup.admissions.nic.in
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEECUP 2023: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEECUP) राउंड 7 सीट आवंटन परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने समय सीमा से पहले विकल्प भरे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in पर जाकर आवंटन परिणाम चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

कल तक करें ये काम

विकल्प फ्रीज करना और सीट स्वीकृति शुल्क जमा करना 22 से 23 अक्तूबर के बीच शाम 5 बजे तक करना होगा। इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए सीट स्वीकृति और काउंसलिंग शुल्क 3,250 रुपये है।

परिषद ने कहा, "च्वाइस सबमिट करना और सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान उन सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जिन्हें सीट आवंटित हुई है। जो उम्मीदवार दी गई समय सीमा तक इन कार्यों को पूरा करने में विफल रहते हैं, उनकी अनंतिम रूप से आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल यहां हो सकता है दस्तावेज सत्यापन

अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थानों के सहायता केंद्रों पर कराना होगा। राउंड 7 और 8 का सत्यापन केवल इन्हीं सहायता केंद्रों पर किया जाएगा।

विज्ञापन

24 अक्तूबर से शुरू होगा 8वां राउंड

फ्रिजिंग और दस्तावेज सत्यापन के बाद, छात्रों के पास शेष शुल्क जमा करने के लिए 29 अक्तूबर तक का समय होगा। इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए जेईईसीयूपी राउंड 8 काउंसलिंग 24 अक्तूबर को विकल्प भरने के साथ शुरू होगी। शैक्षणिक सत्र 1 नवंबर, 2023 से शुरू होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • "Round 7 seat allotment result of JEECUP counselling 2023" पर क्लिक करें। लिंक कैंडिडेट्स एक्टिविटी बोर्ड (फार्मेसी को छोड़कर) के अंतर्गत दिया गया है।
  • पेज आपको परिणाम लिंक पर पुनर्निर्देशित करेगा।
  • अब अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • दर्ज किए गए क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • जेईईसीयूपी आवंटन स्टेटस प्रदर्शित की जाएगी।
  • आवंटन आदेश जांचें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed